KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


खेलकूद का विशाल मेला १२ से १४ नवम्बर-०७ को गंगासिह स्टेडियम में
6 Nov 2007

जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियो को खेलकूद के क्षेत्र में आगे लाने के लिये जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद मेले का आयोजन किया जायेगा।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


श्रीगंगानगर, ६ नवम्बर/ जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियो को खेलकूद के क्षेत्र में आगे लाने के लिये जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद मेले का आयोजन किया जायेगा। खेलकूद का विशाल मेला १२ से १४ नवम्बर-०७ को गंगासिह स्टेडियम में आयोजित होगा।
श्री देथा मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय खेल समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि देश की अधिकतर जनसंख्या गांवो में रहती है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे लाने के लिये इस तरह का आयोजन पहली बार किया जायेगा। उन्होने  जिले के समस्त विकास अधिकारियो के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की टीमो का गठन करने तथा टीमो को जिला मुख्यालय तक लाने व ले जाने की जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। 
जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद मेला १२ से १४ नवम्बर-०७ तक महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। खेल मेंलें में लभगभग ५०० खिलाडियो की व्यवस्था की जायेगी। खिलाडियो के ठहरने, भोजन तथा आने-जाने का रेल किराया राज्य क्रीडा  द्वारा वहन किया जायेगा। जिला कलक्टर ने बालक-बालिकाओं को अलग-अलग धर्मशाला तथा एम.डी. महाविद्यालय में ठहराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये है।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय खेल मेले मेला अच्छी प्रकार से आयोजित हो इसके लिये सभी प्रकार की तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करे। नेहरू युवा केन्द्र तथा अन्य सामाजिक संगठनो का सहयोग लिया जाये। खेल मेले के दौरान चिकित्सा, कृघ्घ्, महिला बाल विकास, साक्षरता, जन सम्फ, जिला उद्योग केन्द्र आदि विभागो से सहयोग लेकर प्रचार-प्रसार की स्टॉल लगवायी जावे।
जिला खेल अधिकारी  श्री एम.एस. बराड ने बताया कि खेल में फूटबाल, बालीबाल, भारोत्तोलन, रस्सा-कस्सी, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, तीरंदाजी, कबड्डी तथा खो-खो प्रतियोगिताऐ आयोजित की जायेगी। उन्हने बताया कि फूटबाल प्रतियोगिता में ११ बालक, बालीवाल में ६-६, बालक-बालिका वर्ग में भारोत्तलन में बालक ८, रस्सा-कस्सी में ९, एथलेटिक्स में बालक-बालिका ११-११, कुश्ती में बालक ६, तीरंदाजी में बालक-बालिका ७-७ तथा खो-खो में बालक-बालिका ९-९ खेल सकेंगे। एथलेटिक्स में बालक वर्ग १०० मीटर, २००, ४००, ८०० तथा ३००० मीटर दौड सकेगे। रीले दौड शाटफुट जबेलियन थ्रो, उंची कूद तथा लम्बी कूद की प्रतियोगिताए होगी। बालिका वर्ग में १०० मीटर, २००, ४००, ८०० तथा १५०० मीटर रिले दौड, शोटफुट, जबेलियन थ्रो प्रतियोगिता होगी। भारोत्तलन में बालक वर्ग ५०, ५६, ६२, ६९, ७७, ८४ ९५ किलोग्राम तथा बालिका वर्ग में ४४ किलो, ४८, ५३, ५८, ६३, ६९ किलोग्राम की प्रतियोगिता आयोजित की जायेग। तीरंदाजी में ३० एवं ४० मीटर प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के लिये खेल सामग्री, पुरस्कार, आवास, पंचायत समिति से आने वाले खिलाडियो को रेल किराया, भोजन, अल्प आहार इत्यादि व्यवस्थाऐ खेल प्राधिकरण द्वारा की जायेगी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

विशाल
मेला
१२
१४
नवम्बर-०७
गंगासिह
स्टेडियम
में


Comments to this News

pleegs cll
, laxmikant sharma (11/16/2007 7:16:19 PM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bali-Sugriv


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares