जोधपुर - पिछडे वर्गों के दस हजार परिवार लाभान्वित
6 Nov
2007
जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के ९ हजार ९३५ परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर सहायता प्रदान की गई है।
जयपुर, ६ नवम्बर। जोधपुर जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के ९ हजार ९३५ परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर सहायता प्रदान की गई है।
सोमवार को जोधपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम मासिक समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। जिले में कार्यक्रम के तहत स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत २४१ व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया तथा संपूर्ण ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम में ४ लाख ७२ हजार मानव दिवस का सृजन किया गया। जिले में ४७ स्वयं सहायता समूहों को सम्बल प्रदान किया गया। खाद्य सुरक्षा के तहत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में २० हजार ३५६ टन खाद्यान्न का आवंटन करने के साथ ही अन्त्योदय योजना में ३ हजार ८३१ टन अनाज आवंटित किया।
सबके लिए आवास योजना में ४७८ आवासों का निर्माण करवाया गया तथा शहरी क्षेत्र में आर्थिक दृष्टि से कमजोर व अल्प आय वर्ग के १०५ लोगों के आवास स्वीकृत किए गये। शुद्व पेयजल के तहत जिले में ३७ ढाणियों में पीने का पानी पहुंचाया। जन जन को स्वास्थ्य के तहत पल्स पोलियों में ६ लाख ४६ हजार ७८४ बच्चों के टीके लगाए तथा डी पी.टी., बी.सी.जी., मिजल्स व टिटनेस टीकाकरण भी किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत १० हजार ८८६ व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय बनवाए गए तथा १५ हजार ९८८ संास्थानिक प्रसव भी करवाए गये। बाल कल्याण के तहत १० महिला बाल विकास योजना में १ हजार ८५६ आंगनबार्डयों में १ लाख २८ हजार ३०२ को लाभान्वित किया जा रहा है।
बस्ती सुधार कार्यक्रम के तहत ७ हजार ४१३ व्यक्तियों को लाभान्वित करने के अलावा पर्यावरण संरक्षण एवं वन वृद्धि के लिए २२३२ हैक्टर में चार लाख से अधिक पौधे लगाये गये। विकलंागों और अनाथों के पुनर्वास के लिए १६१ व्यक्तियों को लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना में २४८ किलोमीटर से अधिक सडक निर्माण किया गया तथा राजीव गंाधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में २० गांवों में बिजली पहुंचायी तथा १ हजार १३१ पम्पसैटों को विद्युतीकृत किया गया। अल्पसंख्यकों के कल्याण के प्रधानमंत्री के पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा भी की।
|