KhbarExpresswww.khabarexpress.com

EDA - School Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


वागड अंचल के प्रथम सुपर मार्केट का शुभारंभ रजिस्ट्रार श्री सुधांश पंत ने किया अवलोकन
6 Nov 2007

इस अवसर पर सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार एवं मिड-डे-मिल कार्यक्रम आयुक्त सुधांश पंत के मुख्य आतिथ्य में दो नन्हे बालकों के हाथों से रिबन कटवा कर इस सुपर मार्केट का शुभारंभ किया गया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर ६ नवंबर/जनजाति अंचल के उपभोक्ताओं को उचित दरों पर घरेलु उपयोग की सामग्री मुहैया कराने की दिशा में एक उल्लेखनीय प्रगति के रूप में राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफेड) एवं डूंगरपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में वागड क्षेत्र के प्रथम सुपरमार्केट ‘उपहार सुपरमार्केट‘ का शुभारंभ आज किया गया।
 इस अवसर पर सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार एवं मिड-डे-मिल कार्यक्रम आयुक्त सुधांश पंत के मुख्य आतिथ्य में दो नन्हे बालकों के हाथों से रिबन कटवा कर इस सुपर मार्केट का शुभारंभ किया गया। इसके बाद श्री पंत व जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने श्रीफल वधेर कर शुभारंभ रस्म अदा की। 
पंत ने कहा कि राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ एवं डूंगरपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के माध्यम से स्थापित इस सुपर मार्केट में घरेलु उपयोग की वस्तुएं उचित दाम पर मिलेंगी, साथ ही उपभोक्ता के अधिकार भी संरक्षित रहेंगे। उन्हने इस बाजार के विस्तार की आवश्यकता जताई और इसके लिए अधिकारियों को प्रयास करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर नीरज के. पवन ने इसे उपभोक्ता हित में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि उपहार सुपर मार्केट वागड अंचल में इस तरह का पहला सुपर मार्केट है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि इसके अधीन संचालित होने वाले विभिन्न योजनाओं से अधिकाधिक उपभोक्ता लाभान्वित हों।
इस अवसर पर राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ एवं डूंगरपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अधिकारियों ने सुपर मार्केट में उपलब्ध विभिन्न उत्पादों व इसकी बिक्री को प्रोत्साहित करने की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
सुपर मार्केट के शुभारंभ के उपरान्त मुख्य अतिथि सुधांशु पंत एवं जिला कलक्टर सहित अन्य अतिथियों ने सुपर मार्केट का अवलोकन किया। उन्हने वहां प्रदर्शित समस्त उत्पादों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर संयुक्त रजिस्ट्रार मंजरी भाति, सहकारिता प्रभारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड, सहकारिता उपभोक्ता संघ प्रबन्ध निदेशक राजेन्द्र भट्ट, उदयपुर थोक भण्डार महाप्रबंधक आशुतोष भट्ट, सेन्ट्रल कॉ ऑपरेटीव बैंक के प्रबन्ध निदेशक शांतिलाल शर्मा, ईर्ओ शंकरलाल डामोर,  भूमि विकास बैंक के सचिव अनिमेष पुरोहित, सहायक रजिस्ट्रार गणपतलाल रोत, विशेष लेखा परीक्षक एच आर भारती, कृषि विकास सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक भूपेन्द्र पण्ड्या, भण्डार महाप्रबन्धक तेजपाल जैन, सहकारी निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान जुगतावत, जिला रसद अधिकारी गोपाल मोहन माथुर, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्राणजीवन शाह, जीएस कटारा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व आम नागरिक उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

अंचल
प्रथम
सुपर
मार्केट
शुभारंभ
रजिस्ट्रार
सुधांश
पंत
किया
अवलोकन


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Katrina Cafe


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares