KhbarExpresswww.khabarexpress.com

RajB2B Promote your business here

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद मेला १२ नवम्बर से
6 Nov 2007

जिले में ग्रामीण खेलकूद स्पर्धाओं को बढावा देने व खेल प्रतिभाओं को तराशने के मकसद से इस माह जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद मेले का आयोजन होगा।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

हनुमानगढ , ६ नवम्बर।  जिले में  ग्रामीण खेलकूद स्पर्धाओं को बढावा देने व खेल प्रतिभाओं को तराशने के मकसद से इस माह  जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद मेले का आयोजन होगा।  जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि  इसके तहत  जिले में १२ से १४ नवम्बर तक १० खेलों के लिए ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा का जिला स्तर पर आयोजन होगा।  इस स्पर्धा में जिला स्तर पर ५०० ग्रामीण खिलाडी भाग लेंगे। खेल मैदानों या आयोजन स्थल पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा साक्षरता समिति की स्टॉल  भी लगाई जाएगी। विशेषकर खेलों के माध्यम से एचआईवी/एड्स के खतरों से सावधानी तथा बचाव के बारे में व्यापक प्रचार -प्रसार  किया जाएगा।  इन स्पर्धाओं के आयोजन के लिए जिले को ३ लाख रुपए की राशि का आवंटन किया गया है। जिला कलक्टर ने स्पर्धा के आयोजन के लिए जिला खेल अधिकारी को प्लान प्रस्तुत करने एवं अन्य आवश्यक तैयारियां समय पर करने के निर्देश प्रदान किए है।
कार्यक्रम की व्यापकता, राशि के गुणात्मक प्रयोग एवं प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए भारत सरकार  के निर्देशानुसार जिला कलक्टर की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है।  इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  जिला शिक्षा अधिकारी (मध्यमिक) जिला खेल अधिकारी, खेल विभाग व भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि शामिल किए गए है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

स्तरीय
ग्रामीण
खेलकूद
मेला
१२
नवम्बर
से


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Khuda Kay Liye…..A Tale Of Post 9/11 Era Retold


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares