बीकानेर राजकिय चिकित्सालय ग्राम जैतपुर में कार्यरत महिला नर्सिग सुशीला देवी का स्थानान्तरण जैतपुर से अन्यत्र किये जाने से गुस्साई ग्राम महिलाओं ने आज जिला कलेक्टर परिसर में चिकित्सा एंव स्वास्थय अधिकारी सी बी धनावत को खरी खोटी सुनाई। जब महिलाओं ने स्वास्थय अधिकारी को इस बात से अवगत कराया तो उन्होने कहा कि मैं कुछ नही कर सकता जो हो गया है उसमे किसी भी प्रकार का कोई फेरबदल नही किया जायेगा । इस बात को सुनकर महिलाओं का गुस्सा भडक उठा और उन्होने सी बी धनावत कि गाडी को चारो तरफ से घेर कर गाडी के आगे बैठे गई। कुछ देर के बाद अपनी हठधर्मिता दिखते हुए गाडी से उतरकर एसपी के कमरे मे जाकर बैठ गये। गुस्साई महिलाओं ने मीडिया को बताया कि उक्त महिला नर्सिग कर्मी का स्थानान्तरण जयपुर से जैतपुर हुआ। वे यह पर पिछले कई महिनो से अपनी सेवा दे रही है। लेकिन चिकित्सा अधिकारी के हठधर्मिता के कारण नर्सिंग कर्मी का स्थानान्तरण जैतपुर से कहीं ओर कर दिया गया है। जिसके कारण ग्राम की महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। महिलाओं ने बताया कि अगर सुशीला देवी का स्थानान्तरण निरस्त नही किया गया तो जैतपुर स्थित चिकित्सालय को बन्द कर ताला जड दिया जायेगा और आंदोलन किया जायेगा जिसकी सारी जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी।