मैनजमेंट के छात्रों के लिए बीकानेर के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एक बडा प्रयास किया है। इस प्रयास के तहत कल बीकानेर के इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में संवित् सोमगिरी जी महाराज ‘एक्सीलेंट गुरू डॉट कॉम’नाम की बेब पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। आज हुई प्रेस वार्ता में बेबवाइट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरीराज किराडू ने बताया कि यह बेव साइट ट्यूशन प्रवृत्ति पर रोक लगाने का प्रयास करेगी और मेनेजमेंट विद्यार्थीयों के लिए नोट्स उपलब्ध करवाएगी। बेवसाइट में छात्रों के लिए और भी कईं जानकारियाँ दी गई है। ज्योतिष, खबर, विभिन्न प्रकाशकों के साथ साथ मेनेजमेंट गुरूओं से भी विद्यार्थीयों को जोडा जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य एम पी पूनिया ने बताया कि यह वेबसाइट कॉलेज के छात्रों द्वारा किया गया एक बडा प्रयास है और इसे प्रतिदिन अपडेट किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में मौजूद सुरेन्द्र व्यास ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थीयों को रोजगार मिले इसका प्रयास भी किया जा रहा है। रोजगारपरक साइटों के सीधे लिंक इस वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए है। वेबसाइट तैयार करने में विजय शंकर रंगा, श्रवण रंगा, विनय जोशी सहित कॉलेज के कईं छात्रों ने मेहनत की है।
a great thanks to respected principal sir,hod vyas sir and our best teacher kiradoo sir for this website.i am very happy to see our teacher for this kind of work done for mgnt students. thanks a lot, kapil godara (22/10/2008 19:32:45)