छू लेंगे आसमां
6 Dec
2007
निःशक्त बच्चों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के बुलंद हौसले देखते ही बनते थे
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ, ६ दिसम्बर । निःशक्त बच्चों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के बुलंद हौसले देखते ही बनते थे । नेशनल पब्लिक स्कूल के बैंड की मधुर धुनों पर बच्चों का मार्च पास्ट देखते ही बनता था । मुख्य अतिथि श्रीमती मुग्धा सिन्हा बच्चों के बुलंद हौसले और जज्बा देख कर यकायक ही कह उठी ऐसा लगता है कि ये बच्चे आसमां को छू सकते हैं ।
उद्घाटन समारोह के उपरान्त श्रीमती सिन्हा ने सभी बच्चों के अभिभावकों से व्यक्तिशः मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निदान के लिए जरूरी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए ।
|