www.khabarexpress.com |
|
| 04 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
जिला कलक्टर महोदया ने इस बच्चों को पदक प्रदान किए अन्त में अतिरिक्त परियोजना समन्वयक श्री हरिकृष्ण आर्य ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्तियों मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया । हनुमानगढ, ६ दिसम्बर । ‘‘ निशक्त बच्चों को हीन एवं कमजोर ना समझे ‘‘ ये बच्चे प्यार के भूखे हैं, इन्हें आप जितना प्यार दोगे, उससे दुगुना प्यार ये आपको देंगे । ‘‘ ये उद्गार डी.पी.ई.पी. एवं सर्व शिक्षा अभियान हनुमानगढ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता ने उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कभी भी इन बच्चों का दिल ना तोडे , इन बच्चों के लिए जो भी कार्य करें वो पूरे समर्पण एवं दिल से करें । इस अवसर पर महालेखाकार (मुद्रांक) श्री शंकर लाल शर्मा ने कहा कि इन बच्चों के विकास के लिए सभी का योगदान आवश्यक है।यदि इन बच्चों को भी उचित मंच मिले तो ये अपना हुनर दिखा सकते हैं । इससे पूर्व रंगारंग उद्घाटन अवसर पर नेशनल पब्लिक स्कूल के बैण्ड पर निशक्त बच्चों ने मार्च पास्ट किया व जिला कलक्टर महोदया ने सलामी ली, इस अवसर पर रंग बिरंगे गुब्बारे, आतिशबाजी एवं पटाखे छोडे गये, खेलकूद प्रतियोगिता को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिप्रकाश रोत, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र पी.एन.शर्मा, एन.पी.एस. प्राचार्या श्रीमती एस.सुथार, प्रोफेसर सुमन चावला अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.), सुरेश कौशिक, सहायक परियोजना समन्वयक श्री कृष्ण कहलोत ने सम्बोधित किया । उद्घाटन अवसर पर हुई विमंदित बच्चों की ५० मीटर दौड में सेवा विकलांग समिति के पवन प्रथम, प्रीतेन्द्र द्वितीय एवं विरेन्द्र तृतीय स्थान पर रहे । जिला कलक्टर महोदया ने इस बच्चों को पदक प्रदान किए अन्त में अतिरिक्त परियोजना समन्वयक श्री हरिकृष्ण आर्य ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्तियों मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया । इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सरस्वती कन्या महाविद्यालय की राजकीय सेवा योजना की छात्रओं, एन.एम.पी.जी.कॉलेज के रॉवर्स, बंसल स्कूल ऑफ नर्सिंग के कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाये दी ।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com