KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


राजस्व कर्मचारियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रारंभ
6 Dec 2007

खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही साथ यह खिलाडियों में सौहार्द एवं टीम भावना का विकास भी करते हैं।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


 डूंगरपुर में राजस्व कर्मचारियों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते कलक्टर नीरज के.पवन। इस अवसर पर मौजूद खिलाडी व रस्साकस्सी में जोर आजमाईश करते खिलाडी। डूंगरपुर, ६ दिसंबर। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही साथ यह खिलाडियों में सौहार्द एवं टीम भावना का विकास भी करते हैं।
यह विचार जिला कलक्टर नीरज के. पवन ने गुरूवार को स्थानीय लक्ष्मण मैदान में आयोजित राजस्व कर्मचारियों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं कार्य के लिए नवीन उर्जा संचय करने का माध्यम है वहीं यह मानसिक थकावट को भी दूर करते ह। कलक्टर ने इन प्रतियोगिताओं के अच्छे आयोजन की बात करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में इसे और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर टी आर जोशी ने कहा कि यह स्थापित तथ्य है कि खेल व्यक्तित्व का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। एक ही प्रकार की दिनचर्या व कार्यभार से कर्मचारियों में होने वाले तनाव व उदासीनता दूर करने में खेल सहायक होते हैं।
उद्घाटन अवसर में प्रतियोगिता के आयोजक उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी ने प्रतियोगिताओं के संबंध में विभिन्न जानकारियां देते हुए बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले और चयनित किए गए खिलाडियों का दल भीलवाडा में होने वाली दसवीं राज्य स्तरीय राजस्व कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
आरंभ में अतिथियों के यहां पहुंचने पर उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, सागवाडा उपखण्ड अधिकारी गंगासहाय मीणा, डूंगरपुर तहसीलदार जसराम मीणा, आसपुर तहसीलदार धीरजमल डिण्डोर, सागवाडा तहसीलदार रामावतार शर्मा., सीमलवाडा तहसीलदार वासुदेव पाण्डोर आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कलक्टर द्वारा ध्वजारोहण व उद्घाटन की विधिवत घोषणा से हुआ। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान जुगतावत, सामाजिक कार्यकर्ता रफीक अहमद कंधारी सहित कई राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन जिला खेल अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने किया।
रस्साकशी में दिखाए जौहर
प्रतियोगिताओं का प्रारंभ हुआ विभिन्न टीमों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता से जिसमें राजस्व कर्मचारियों ने भरपूर उत्साह दिखाते हुए जम कर जोर आजमाईश की। प्रतियोगिता में तहसील डूंगरपुर के खिलाडियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तहसील की टीम ने फाइनल मुकाबले में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय की टीम को हराया। इस दौरान सागवाडा एवं डूंगरपुर के बीच वॉलीबाल का मैच भी खेला गया। 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

कर्मचारियों
जिला
स्तरीय
खेलकूद
प्रतियोगिताएं
प्रारंभ


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Dus Kahaniyaan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares