बीकानेर, जिले की कोलायत व नोखा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केन्द्रों पर रविवार को पुनःमतदान सुबह आठ से पांच बजे तक होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिखर अग्रवाल ने बताया कि जिले की कोलायत विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 36 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजेरी,ग्राम पंचायत बिजेरी में पुनः मतदान होगा। इस मतदान केन्द्र में एक हजार चार सौ तैसीस मतदाता है।
अग्रवाल ने बताया कि जिले की नोखा विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 13 व 87 में पुनः मतदान होगा। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 13 राजकीय प्राथमिक विद्यालय जेगला गोगलियान पर 961 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसी तरह बन्धाला की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 87 में 1 हजार 382 मतदाता अपने मत का उपयोग कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीनों की मतदान केन्द्रों के लिए शनिवार को मतदान दल रवाना कर दिये है। कानून व्यवस्था संधारित करने के पुख्ता बंदोबस्त किये गये है।