KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts
Search Photo  
RSS 24 November 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News |
Free News on your website


सूरतगढ सहकारी समिति चुनावों में मील गुट ने बाजी मारी
7 Jan 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Latest Jokes, SMS, Shayari, Poems and Story Collection

विकास यादव

सहकारी समिति चुनावों में मील गुट ने बाजी मारी
सूरतगढ, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मंगलवार को हुए चुनावों में मील गुट ने बाजी मार ली। विधायक गंगाजल मील गुट के कुल 11 पदों में 8 सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जिस कारण समिति का अध्यक्ष इस गुट का बनना तय हो गया है।  सहकारी समिति के 15 वर्षों बाद हो रहे चुनावों में प्रमुख रूप से मील गुट तथा पूर्व विधायक रामप्रताप कासनिया व राजेन्द्र भादू ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। आज मतदान के दौरान स्थानीय कार्यालय में काफी गहमा-गहमी रही। कासनिया व भादू स्वयं उपस्थित रहकर प्रत्येक मतदाता से सम्फ साध रहे थे। वहीं मील गुट की कमान हजारी मील व महेन्द्र मील ने संभाल रखी थी।  मतदान के बाद निर्वाचन अधिकारी यशपाल आहुजा ने मतगणना करवाकर परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम में मील गुट का दबदबा रहने के बाद गुलाल व पटाखे बजाकर खुशियां मनाई गई। मील गुट में ग्राम सेवा सहकारी समिति वर्ग से नगेन्द्र सिंह (फरीदसर), राजेश (घमण्डिया), लेखराम स्वामी (सरदारपुरा खर्था) व बृजलाल (मालेर) तथा भादू कासनिया गुट से राजाराम गोदारा (रामसरा जाखडान) व मनीराम (22 एसटीबी) विजयी रहे। जबकि व्यक्तिगत संचालक मण्डल के वर्ग में भादू-कासनिया गुट से मात्र चूनीलाल विजयी हुए हैं तथा इमीलाल मील, विनोद कुमार व पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित संतुलाल मीणा व पृथ्वीराम मील गुट के बताए जाते हैं। समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव 12 जनवरी को होंगे। इस चुनाव को लेकर अब कवायद शुरू हो गई है।

108 आपातकालीन सेवा का यहां लोकार्पण
सूरतगढ,  अमरजेंसी मैनेजमेंट एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट और राज्य सरकार द्वारा प्रदत 108 आपातकालीन सेवा का यहां लोकार्पण भव्य कार्यक्रम में किया गया। राजकीय चिकित्सालय परिसर में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरैशी थे जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रांतपाल राजेन्द्र तनेजा ने की। इसके अलावा ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. पी.सी. गेदर व चिकित्सालय प्रभारी डॉ. नन्दलाल वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। ईएमआरसी के जिला प्रभारी नितेश गोयल ने 108 आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एंबुलेंस पूर्णतः ऑटोमेटिक है। इसमें स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, दवाइयां सहित तमाम सुविधाओं से सुसज्जित है। एंबुलेंस में तीन ईएमटी, तीन पायलेट मौजूद रहेंगे। आपात स्थिति में घायल या रोगी एंबुलेंस में डालते ही उपचार शुरू कर दिया जाता है। फिलहाल 30 किमी परिधि में ही   एंबुलेंस की सुविधा मुहैया रहेगी। इसके अलावा  अगि*शमन व पुलिस की सुविधा भी 108 पर शुरू की गई है। ये सारी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।  अतिथियों ने इस एम्बुलेंस सेवा को क्षेत्र के लिए वरदान बताते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में इसकी तत्परता से किसी के प्राण भी बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके प्रति आमजन को जागरुक करने तथा दुरुपयोग न करने की जरुरत है। आगंतुकों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने किया जबकि आभार सचिव मोहन कुमार वर्मा ने जताया। कार्यक्रम का आकर्षक मंच संचालन क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण अरोडा ने किया। इसके बाद अतिथियों व सदस्यों ने हरी झण्डी दिखाकर एंबुलेंस को रोड शो के लिए रवाना किया। रोड शो के तहत ढोल नगाडों के साथ एंबुलेंस को शहर में घुमाते हुए जागरुकता सम्बंधी प्रचार सामग्री वितरित की। बडोपल रोड पर पीपल चौक के पास हुई नुक्कड सभा में मुख्य परिवहन निरीक्षक मदन सिंह शेखावत ने स्वागत किया। पुलिस उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रजापत ने रोड शो का विसर्जन किया। एंबुलेंस में तीन ईएमटी के  नाम राजकुमार समोता, महेन्द्र कुमार, सांवरराम तथा पायलेट के नाम रामप्रताप, सुखविन्द्र सिंह हेयर व कुलदीप सिंह सेखो बताए गए हैं।

शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर उपखण्ड कार्यालय के आगे धरना दिया
सूरतगढ,  राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए उपखण्ड कार्यालय के आगे धरना दिया। शिक्षकों की मांग थी कि उन्हें बीएलओ कार्य से मुक्त रखा जाए। संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में शिक्षक उपखण्ड कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर धरना दिया। उपखण्ड अधिकारी को दिये ज्ञापन में बताया गया है कि अध्यापकों से चुनाव ड्यूटी करवाने के अलावा अन्य कार्यों में ना लगाया जाए। विधानसभा चुनाव से पूर्व भी ज्यादातर अध्यापकों को बीएलओ लगाया गया था इसका खामियाजा राजकीय विद्यालय के गरीब बच्चों को भुगतना पड रहा है। बताया गया है कि सादुलशहर तहसील में अध्यापकों को बीएलओ कार्य से मुक्त किया जा चुका है। इसलिए सूरतगढ उपखण्ड में बीएलओ ड्यूटी पर लगे अध्यापकों को कार्य मुक्त कर अन्य कर्मचारियों को यह कार्यभार सौंपा जाए।   चेतावनी दी गई है कि अगर बीएलओ कार्य से मुक्त नहीं किया गया तो समस्त अध्यापक संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

अभिभाषक संघ राजस्व के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
सूरतगढ,  अभिभाषक संघ राजस्व के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ अभिभाषक बाबूलाल चाण्डक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमप्रकाश महर्षि, उपाध्यक्ष भागीरथ कडवासरा, सचिव साहबराम स्वामी, कोषाध्यक्ष शिशपाल शर्मा, संगठन मंत्री राकेश मनचंदा व निर्माण प्रबंधक रामकुमार वर्मा को शपथ दिलाई। अध्यक्ष महर्षि ने कहा कि तहसील परिसर में विकास की अत्यंत आवश्यकता है। उनका प्रयास रहेगा कि वे तहसील परिसर को सुन्दर बनाया जाए। सचिव साहबराम स्वामी ने आभार जताते हुए कहा कि अतिरिक्त कलेक्टर को अन्य अधिकारों के आवंटन हेतु उच्चाधिकारियों को पत्र लिखे जाएंगे।

सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत हैडलाइट काली की व रिफ्लेक्टर लगाए
सूरतगढ,  सडक सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन एपेक्स क्लब के सहयोग से वाहनों की हैडलाइट काली करने के साथ रिफ्लेक्टर लगाए गए। पुलिस थाना के सामने चलाए अभियान के दौरान लाल व हरे रंग के 520 रिफलेक्टर तथा 428 वाहनों के हैड लाइट काली की गई। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष विनोद गर्ग, मनोहर शर्मा, राजेन्द्र बाबू, आनन्द जैन, सुरेन्द्र चौपडा, अरविन्द बंसल, अशोक सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी शिवलाल मीणा आदि मौजूद रहे।

आर्य समाज के चुनाव सम्पन्न
सूरतगढ,  आर्य समाज के चुनाव निर्वाचन अधिकारी इन्द्रसैन गोदारा की अध्यक्षता में करवाए गए। इस दौरान बलराम कडवासरा प्रधान, भूप आर्य उपप्रधान, मधुसूदन आर्य मंत्री, डॉ. दलीपसिंह सिहाग संरक्षक सर्वसम्मति से चुने गए। बैठक में सम्पत बगेरिया, गिरधारी गोदारा, देवेन्द्रपाल आर्य, रामेश्वर आर्य, गौरव गोदारा, कृष्णनंद सरस्वती आदि उपस्थित थे।

स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण शिविर में 172 रोगी लाभान्वित
सूरतगढ,  नगरपालिका द्वारा स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के तहत वार्ड नं. 2 की कच्ची बस्ती में लगाए स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण शिविर में 172 रोगी लाभान्वित हुए।  लवकुश मॉडल स्कूल में आयोजित शिविर में राजकीय चिकित्सालय के डॉ. जयंत व्यास, नर्स मरियमा, होतीलाल, औषद्यालय स्टाफ महावीर प्रसाद शर्मा, श्रीमती राधो देवी, आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती राकेश पारीक, लक्ष्मी देवी स्वामी, इन्दरा देवी, राजकुमारी व स्कूल व्यवस्थापक अश्वनी खुराना का पूर्ण सहयोग रहा। कैम्प प्रभारी वैद्य रतनलाल जोशी ने बताया कि इस शिविर में 172 रोगियों की जांच कर दवाइयां दी गई। पालिकाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरैशी, उपाध्यक्ष विनोद पाटनी व अधिशाषी अधिकारी मनीराम सुथार ने शिविर का अवलोकन कर ज्यादा से ज्यादा रोगियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

पन्नी देवी मरणोपरांत नेत्रदान
सूरतगढ,  महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष संजय बैद की दादी श्रीमती पन्नी देवी पत्नी मूलचंद बैद के मरणोपरांत नेत्रदान करवाए गए हैं। उनके पुत्र व धानमण्डी के प्रतिष्ठित व्यापारी विजय कुमार बैद की स्वीकृति के बाद संस्था के सचिव नरेन्द्र चाहर ने श्रीमती पन्नी देवी के नेत्र उत्सारित कर श्री जगदम्बा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय श्रीगंगानगर भिजवाए गए जहां दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्र प्रत्यारोपित कर रोशनी दी जाएगी।

राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने हेतु योजना
सूरतगढ,  विधायक गंगाजल मील राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने हेतु योजना शुरू करेंगे। इसकी क्रियान्विति अगले सप्ताह शुरू कर दी जाएगी। उनके प्रवक्ता शिवप्रकाश ओझा ने बताया कि सूरतगढ में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर विधायक ने शुभकामनाएं  दी है। जयपुर में आज उन्होंने चिकित्सा मंत्री दुर्रुमियां से मुलाकात कर राजकीय चिकित्सालय में भी एंबुलेंस सेवा मुहैया करवाने की मांग की।  इसके अलावा चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था को सुधारने हेतु शीघ्र ही एक प्रभावी योजना शुरू की जाएगी, जिसकी रूपरेखा तैयार की गई है।

मनीष अग्रवाल के राष्ट्रीय ताइक्वांडो चेम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने पर हर्ष
सूरतगढ,  ताइक्वांडो खिलाडी मनीष अग्रवाल के राष्ट्रीय ताइक्वांडो चेम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने पर हर्ष कॉन्वेंट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाला प्रधानाध्यापक अनिल धानुका की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाधिकारी रामनिवास मीणा व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट विष्णु शर्मा थे। इस अवसर पर थानाधिकारी मीणा ने कहा कि मनीष अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। मनीष ने विद्यालय के साथ राजस्थान का नाम भी गौरवान्वित किया है। इसके बाद मनीष के सम्मान में शहर में रैली निकाली गई, जो अग्रवाल मोटर्स पर पहुंचकर समाप्त हुई, जहां भगवानसर सरपंच रामस्वरूप वर्मा, जयप्रकाश गहलोत, लादूराम स्वमी, हेमंत चाण्डक, गुरविन्द्र सिंह, संजय अग्रवाल, सतीश अग्रवाल आदि ने मनीष का स्वागत किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: 108 Emergency Service 108 Ambulance Service

Pelagian Dictionary

सहकारी
समिति
चुनावों
में
मील
गुट
ने
बाजी
मारी


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Pantaloons Femina Miss India South 2010 Hyderabad Round Winners with Fashion Designer Prasad Bidappa

Ready for competition exam - test yourself FREE

Katrina Kaif and Akshay Kumar in Movie De Dana Dan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares