राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक एवं लूणकरणसर विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल आज बीकानेर पहुँचे। पाँच दिन के अपने गृह जिला बीकानेर में प्रवास के दौरान के विभिन्न कार्यक्रमों, राजकीय बैठकों में भाग लेंगे तथा अपने विधानसभा क्षेत्र लूणकरणसर के विभिन्न गावों का दौरा करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से रुबरु होंगे।
8 ता. को प्रातः 11 बजे श्री वीर तेजा जाट समाज सेवा समिति द्वारा आोजित अभिनन्दन समारोह में हिस्सा लेंगे तथा दोपहर 2 बजे बाद ग्राम पंचायत रिडमलसर के रायसर, हिम्मतासर, नैणों का बास, रिडमलसर पुरोहितान ग्रामों में दौरा कर ग्रामवासियों से रुबरु होंगे।
9 ता. को तहसील बीकानेर के विभिन्न गाँवों का दौरा करेंगे। प्रातः 3:30 बजे पनपालसर, 10 बजे बम्बलू, 11:30 बजे कतरियासर, 12:30 बजे मौलानिया, 10 बजे करणीसर, 10:30 बजे बंधा, 20:30 बजे दाउदसर, 3 बजे लालसर, 4 बजे जामसर, 4:30 बजे जलालसर, 5 बजे खिचीयां तथा 5:30 बजे मगजी की ढाणी गाँवों का दौरा कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनेंगे।
10 ता. को प्रातः 8:15 बजे सार्दूल क्लब मैदान, बीकानेर में प्रारंभ हो रहे 1008 कुण्डीय अश्वमेघ यज्ञ में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात् तहसील लूणकरणसर के विभिन्न गावों का दौरा करेंगे। 10 बजे 264 आरडी, भाडेरा, पीपेरा, 18 एमकेडी, मलकीसर 1:0 बजे कपूरीसर, 3 बजे गोपल्यान, शेखसर, धीरदान, खोडाला, अमरपुरा एवं सांय 6:30 बजे ढाणी पाण्डूसर गाँवों में दौरा कर आमजन से रुबरु होंगे।
11 तां. को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम की बैठक में भाग लेंगे, 2 बजे राजस्थान खादी ग्रामोद्योग महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में तथा 3:30 बजे राजस्थान रोडवेज एम्पलोइज यूनियन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरक्त करेंगे। सांय 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
नोखा, ४ मार्च । नोखा के समीप के गांव हिम्मटसर के ग्रामवासी आबकारी पुलिस से परेशान है,इस सम्बध में बुधवार को ग्रामिणों ने एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी दिया जिसमें आबकारी पुलिस द्वारा परेशान करने पर कडी आपति जताई है ।
आबकारी पुलिस शक के दायरे से हिम्मटसर गांव में लोगो के घरों में छापे की कार्यवाही कर रही ही जिससे ग्राम वासी भारी रोश व्यक्त करते हुए आज उपखण्ड अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए और आबकारी पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए ज्ञापन में बताया गया है कि ३ मार्च के आबकारी पुलिस ने हुकमाराम सांसी, रामदयाल हरिजन, रेवन्तराम मेघवाल, गणपतराम मेघवाल, उगमसिंह राजपूत, हेतराम विशनोई सहित कंई घरों में छापा मारा गया परन्तु पुलिस को कुछ भी नहीं मिला । जिस पर ग्राम वासी नाराज हो गए । उन्होने ज्ञापन में बताया है कि आबकारी पुलिस झूठी शिकायतों पर अनविज्ञता में कार्यवाही कर रही है ऐसे में ग्राम वासियों के करीबन तीन दर्जन से अधिक हस्ताक्षर कर एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को दिया है जिसमें ९ मार्च तक आबकारी पुलिस के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो ९ मार्च से अनिश्चितकालिन धरने की चेतावनी भी दी गई है ।
, uttam acharya (3/4/2009 9:58:25 PM)