शहरी विकास योजनाओं के सफल संचालन के लिए प्रोजेक्ट क्रियान्वयन यूनिट गठित Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News"> <font face="Arial" color="#0000ff" size="3"><font face="Arial" color="#0000ff">शहरी विकास योजनाओं के सफल संचालन के लिए प्रोजेक्ट क्रियान्वयन यूनिट गठित Regional Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India

www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008


शहरी विकास योजनाओं के सफल संचालन के लिए प्रोजेक्ट क्रियान्वयन यूनिट गठित
7 Apr 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

 हनुमानगढ,  ७ अप्रेल। राज्य के समस्त शहरी विकास की योजनाओं सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रोजेक्ट कियान्वयन एवं मॉनिटरिंग यूनिट्स गठित की गयी हैं। इन दोनों यूनिट्स का गठन जवाहरलाल नेहरू रिन्यूअल मिशन के तहत शहरी गरीबों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, एकीकृत आवास एवं गन्दी बस्ती सुधार योजना एवं एकीकृत छोटे एवं मध्यम शहरों का विकास योजनाओं के लिए किया गया है। यह जानकारी देते हुए स्वायत्त शासन राज्यमंत्री श्री प्रतापसिंह सिंघवी ने बताया कि राज्य स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए एक प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट तथा क्षेत्रीय उप निदेशक स्तर पर प्रोजेक्ट क्रियान्वयन यूनिट स्थापित की गयी हैं। क्षेत्रीय क्रियान्वयन यूनिट अजमेर व जयपुर शहर के लिए भी बनाई गयी हैं। अजमेर शहर में आयुक्त, नगर परिषद्, अजमेर तथा जयपुर के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम, जयपुर इन प्रोजेक्ट्स को चलाने के लिए प्रोजेक्ट प्रबन्धक होंगे। इन दोनों शहरों का चयन जवाहरलाल नेहरू रिन्यूअल मिशन के तहत किया गया है। श्री सिंघवी ने बताया कि, सम्भाग स्तर पर गठित प्रोजेक्ट क्रियान्वयन यूनिट्स निकाय स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं के संचालन में निकाय अधिकारियों को सहयोग करेंगे। निकाय अधिकारी योजनाओं की प्रगति क्षेत्रीय उप निदेशकों को देंगे। क्षेत्रीय उपनिदेशक योजनाओं की प्रगति मिशन डायरेक्टर एवं सचिव स्वायत्त शासन, कार्यकारी निदेशक, राजस्थान अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेन्स डवलपमेन्ट कॉरपोरेशन को देंगे। श्री सिंघवी ने बताया, कि केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार की इस मोनिटरिंग पद्धति की सराहना की है और आशा व्यक्त की है, कि विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर उत्तम ढंग कार्य हो सकेंगे, जिससे राज्य के शहरों का विकास होगा। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग की ओर से समस्त शहरी निकायों को निर्देश दे दिये गये हैं।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

GVK Biosciences Appointed Dr Shoibal Mukherjee as Senior Vice President – Clinical Development

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com