www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Exam Results: B.Sc. Part I (new) | M.A. (P) Sanskrit (new) | PG Dip. in Legal & For. Sc. (new) | PGDLL (new) | PGDCL (new) | M.Sc. (P) PHARMA.CHEM. (new) |
Get Result Alert on your mobile, SMS JOIN khabarexpress to 567678.
Education Special

Education Directory
Exam Results
Who is Who

Article
Tutorial
Information
Quote

Can't see Hindi ?
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
05 July 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


सात हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में स्टेडियम बनेंगे -खेल सचिव

7 Apr 2007
युवा एवं किशोर नीति पर चर्चाः
Add comment          Mail          Print          Write to Editor

PSAccounting

हनुमानगढ, ७ अप्रेल। खेल एवं युवा मामले विभाग के शासन सचिव श्री मनोहर कांत की अध्यक्षता में शनिवार को जयपुर में मंत्रालय भवन में आयोजित एक बैठक में राज्य की युवा एवं किशोर नीति के प्रारूप पर विचार किया गया। बैठक में खेल एवं युवा मामले, श्रम एवं रोजगार, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित युवा एवं किशोर नीति के सम्बन्ध में रचनात्मक सुझाव दिये।
खेल सचिव श्री मनोहर कांत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की बजट घोषणाओं को कार्यरूप देने के लिए राज्य की युवा एवं किशोर नीति पर चर्चा के लिए यह बैठक आयोजत की गई है। उन्होंने बताया कि युवा नीति का प्रारूप तैयार कर लिया गया है लेकिन राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश की २२ प्रतिशत किशोर जनसंख्या के समग्र एवं समन्वित विकास के लिए किशोर नीति पर चर्चा की जानी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने युवा वर्ग को पुनः परिभाषित किया है जिसके अनुसार १३ से ३५ आयु वर्ग को इसमें शामिल किया गया है। इसके विपरीत राज्य में प्रस्तावित किशोर नीति में १० से १९ आयु वर्ग के किशोर एवं किशोरियों के सन्दर्भ में विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे ने महिलाओं पर बजट में विशेष ध्यान दिया है ऐसे में जरूरी है कि प्रदेश में किशोरियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक विकास में मार्गदर्शन की भूमिका निभाई जाए। खेल सचिव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों खेलकूद गतिविधियों को बढावा देने के लिए गांवों में स्टेडियम बनाने की बजट घोषणा की क्रियान्विति में इस वित्तीय वर्ष में सात हजार से अधिक आबादी वाले ३३८ गांवों में स्टेडियम बनाये जाएंगे। प्रत्येक स्टेडियम पर २५ हजार रुपये व्यय करने के साथ ही खेल सामग्री के लिए पांच-पांच हजार रुपये की और सहायता दी जाएगी। इससे पहले विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने किशोरों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रस्तावित नीति के सम्बन्ध में अपने सुझाव दिये। बैठक में श्रम एवं रोजगार सचिव श्री सीयाराम मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त निदेशक सुश्री शमीम अख्तर, खेल एवं युवा मामले विभाग के उप सचिव श्री ठाकुर दास, चेतना संस्था अहमदाबाद की ओर से स्मिता वाजपेयी एवं अनूप त्रिपाठी, नीरा तथा सेवा मंदिर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।



Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News:

Comments to this News
Be the first to comment on this News

 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles
Bharat Bandh - Nandlal Vyas and BJP Worker

Back to home


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap

Special Edition
:
Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela