www.khabarexpress.com |
|
| 10 January 2009 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
बांसवाडा, ७ मई। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के शिव हनुमान मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित श्री अम्बेमाता मंदिर व सत्संग भवन में २१ देव मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को मण्डप व वास्तु पूजन, कुण्ड पूजा, अग्नि स्थापना, लघु रूद्र पाठ के साथ यज्ञ प्रारम्भ हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान अनिल चौधरी, मनोज माथुर, सुरेश गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, त्रिभुवन पाठक, प्रेमनारायण पंडित, भगवतीलाल सोनी, गोवर्धनदास बैरागी, बी. एल. गुप्ता थे। ब्रह्मर्षि पं. दिव्य भारत पण्ड्या के मुख्य आचार्यत्व में पं. रविन्द्र आचार्य, चंद्रकांत मेहता, नरेन्द्र आचार्य, नवनीत पण्ड्या, गामोड, आशीष पण्ड्या, राकेश शर्मा ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ प्रारम्भ करवाया। पूरा शिव हनुमान मंदिर वैदिक मंत्रों से गूंज उठा और सम्पूर्ण हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में हवन की महक फैल गई और हर कोई ईश भक्ति में लीन हो गया।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com