बीकानेर, श्री रामदेव पद यात्री वृक्षारोपण समिति के तत्वाधान में बीकानेर से श्री रामदेवरा के रास्ते में वृक्षारोपण का कार्यक्रम विगत शनिवार बीकानेर से छः किलोमिटर दूर से प्रारम्भ किया गया है।
श्री रामदेव पद यात्री वृक्षारोपण समिति की स्थापना रेल्वे विभाग में कार्यरत कर्मचारी धर्मपाल, विरेन्द्र देव, धीरज थानवी, झंवर लाल आचार्य, शरद जोशी, धीरज शर्मा, राजेन्द्र, जोगेन्द्र श्रीमाली आदि की प्रेरणा पूर्वक हुई है परन्तु इस संस्था के संचालन में आमजन का सहयोग अति अपेक्षित है इस संस्था का मूख्य उद्देश्य बीकानेर से श्री रामदेवरा जाने वाले पद यात्री को छाया उपलब्ध करवाना है
इसके अलावा प्राकृतिक दृष्टि से भी आम जन जीवन हेतु अत्यन्त सुखद एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगा अभी तक इस संस्था द्वारा जन सहयोग से २० वृक्ष लगाये गये है। इन वृक्षों को आंधी तुफान से बचाने के लिए इंटों द्वारा निर्मित हवादार टी गार्ड लगाए जा रहे है। जो लगभग ५-६ फीट ऊंचाई तक लगाए जा रहे है। इस संस्था के धर्म पाल, धीरज थानवी, झंवर लाल, धीरज शर्मा, विरेन्द्र देव आदि द्वारा नियमित रूप से पानी देने एवं देखभाल करने का कार्य किया जा रहा है।
इस संस्था का बीकानेर से रामदेवरा के बीच पेड लगाने का उद्देश्य पूर्ण होने के पश्चात अन्य स्थानों पर पेड लगाने का कार्य निरन्तर जारी रहेगा।