इलेक्ट्रीक एण्ड इलैक्ट्रोनिक उद्योग मेला हुआ शुरू
7 Jul
2007
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक राजेन्द्र अवस्थी, मुख्य अतिथि शंकरलाल हर्ष, इलैक्ट्रिक ट्रेड एसोशियन के सचिव विजय रांका व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक निदेशक शेखर भार्गव जिला उद्योग संघ पूर्व अध्यक्ष व उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा तथा जिला उद्योग केन्द्र व एसोसियेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बीकानेर ७ जूलाई (का.स.)। बीकानेर इलेक्ट्रीक एण्ड इलैक्ट्रोनिक उद्योग मेले का उद्घाटन आज यहां जिला कलेक्टर आलोक गुप्ता ने फीता काटकर किया। विभिन्न प्रकार की लाइट्स, डेकोरेटिव आइटम्स, आधुनिक विद्युत उपकरणों से सजे इस उद्योग मेले मे २५ से अधिक प्रतिभागियों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया है जिनमे राठी इण्डस्ट्रीज के पंखे, सीएफएल ट्यूब, जॉयकाम के नवीनतम सिक्योरिटीज आइटम्स जैसे डोर वीडियोफोन, ऑपन ऑवन, तथा वीप्रो के विभिन्न उत्पाद जो कि सीएफल ट्यूब के साथ संतूर साबून फ्री जैसी स्कीम के साथ उपलब्ध है। वहीं वेगिंग स्केल, इलैक्ट्राॅनिक कॉटे बाट, इन्वर्टर की वैरायटी भी उपलब्ध है जिनमे श्री ब्रांन्ड्स के उत्पाद का आकर्षण बनु हुए है। मेले मे विनायक सेल्स ने आकर्षक साज सज्जा के साथ अपनी स्टॉल मे विभिन्न प्रकार के ट्यूब लाईट्स, सीएफएल ट्यूव रखे है।
जिला कलेक्टर ने फीता काटने के बाद सभी स्टॉल्स पर जाकर स्टॉलधारको के उत्पादों की जानकारी ली। उनकी जानकारी मे जहां व्यक्तिगत तौर पर जानकारी लेना झलक रहा था वहीं प्रशासनिक तौर शहर के आला अफसर होने के नाते यहां पर बीकानेर मे ही उत्पाद निर्माण कर रहे प्रतिष्ठानों के संचालको से उनके उत्पाद विशिष्टताओं और संचालन के बारे मे जाना तथा उनकी समस्याऐं पूछी।
सभी स्टॉल्स देखने के बाद मंच रखे सम्बोधन कार्यक्रम मे कलक्टर गुप्ता ने गणेशजी की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर मेले के विधिवत उद्घाटन कीया। मंच पर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक राजेन्द्र अवस्थी, मुख्य अतिथि शंकरलाल हर्ष, इलैक्ट्रिक ट्रेड एसोशियन के सचिव विजय रांका व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक निदेशक शेखर भार्गव जिला उद्योग संघ पूर्व अध्यक्ष व उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा तथा जिला उद्योग केन्द्र व एसोसियेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
|