www.khabarexpress.com |
|
| 28 August 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City
| Olympics | |
हनुमानगढ , ७ जुलाई। यातायात सलाहकार एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने यातायात नियमों व चिन्हों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए एक ट्रैफिक पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोगों में नियमों के प्रति चेतना व उनकी भागीदारी आवश्यक हैं । शहरी क्षेत्रा में संचालित निजी बसों को साफ सुथरा रखने व यात्रिायों के लिए आरामदायक सफर की व्यवस्था के लिए निजी बस संचालकों को निर्देश देते हुए उन्होंने ऑटो चालकों के लिए ड्रैस कोड लागू करने के साथ -साथ आवेरलोडिंग न करते हुए यातायात व्यवस्था में नए आयाम जोडने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग के प्रकरण प्रकाश में आने पर सख्त कार्यवाही होगी। जिला कलक्टर ने गत बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए टाऊन में मुख्य बाजार में ‘‘ नो एंट्री‘‘ के लिए गर्डर लगाने के बारे में जानकारी चाही तो नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्री कृष्ण लाल गोस्वामी ने बताया कि इसके लिए चार स्थानों को चिन्हित किया गया है। उन्हने ‘ गर्डर लगाने का कार्य आगामी १५ दिनों में करवाने की बात कही।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?