बीकानेर के धरणीधर महादेव मंदिर प्रांगण में प्रखर परोपकार मिशन बीकानेर इकाई के द्वारा स्वामी श्री प्रखरजी महाराज के सानिध्य में कारीरी महायाज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रखर परोपकार मिशन, बीकानेर इकाई के अध्यक्ष रामकिसन आचार्य ने बताया कि बीकानेर में पिछले में पिछले कईं सालों से पड रहे अकाल को सुकाल में बदलने के लिए इस महायाज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रखर परोपकार मिशन के आचार्य बालकिसन आचार्य ने बताया कि इस कारीरी महायाज्ञ के सफलतापूर्वक संचालन के लिए पूना से छः सदस्यीय पण्डितों का एक दल बुलाया गया है। यह दल विद्वान पंडित श्री राजाराम अनंत कुलकर्णी अग्निहोत्री के सानिध्य में बीकानेर पधारा है। आज इस कारीरी महायाज्ञ की शुरूआत अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर काले घोडे, काले मेढे की पूजा की गई और पूर्ण वैदिक रीति से याज्ञ का शुभारम्भ किया गया। यह कारीरी महायाज्ञ दस अगस्त तक आायोजित होगा। इस अवसर पर चिरंजी गुरूजी श्रीमाली, राजेश चुरा, सुभाष मित्त्ल सहित लक्ष्यचंडी महायज्ञ से जुडे तमाम पदाधिकारी व प्रखर परोपकारी मिशन के कार्यकर्ता मौजूद थे।