मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी
7 Aug
2008
जयुपर, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने बीजिंग ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह, डिस्कस थ्रोअर श्रीमती कृष्णा पूनियां व नौका चालक बजरंग लाल ताखर को प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।
खेलों के महाकुम्भ ओलम्पिक में भाग लेने को खिलाडयों के जीवन का एक सपना बताते हुए मुख्यमंत्री ने आशा जताई है कि ये खिलाडी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश एवं प्रदेश को गौरवांवित कर तिरंगे की शान बढायेंगे।
मुख्यमंत्राी ने कहा कि ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में निशानेबाज लेपि्*टनेंट कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड द्वारा भारतीय दल के ध्वजवाहक बनने का श्रेय अर्जित करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
|