बीकानेर, स्वाधीनता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्थल और मुख्यमंत्राी द्वारा की जाने वाली जन सुनवाई स्थल का निरीक्षण करने के लिए आये नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत शासन मंत्राी सुरेन्द्र गोयल ने बीकानेर सरि्कट हाऊस मे मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जब आरएसएस द्वारा राष्ट्रगान को सभी स्कूलों मे आवश्यक करने की मांग जिक्र किया तो इस दौरान पत्राकारों ने कहा कि इसमे क्या दिक्कत है, यह तो बहुत अच्छी बात है, तो उन्होने कहा कि आप सीखा तो पत्राकारों ने कहा हम कैसे सीखाये, यह सबको आना भी चाहिए, तो गोयल ने इस हामी भरते हुए राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया लेकिन वे बीच मे ही अटक गये स्थितिवश मीडियाकर्मियों पर झल्ला उठे।
इतना ही नही जब मीडियाकर्मियों ने उन्हे मंत्राी जैसे राष्ट्र के प्रति समर्पित पद पर होने के बावजूद कर्तव्य और सजगता के प्रति ढिलाई के बारे मे प्रश्न शुरू किये तो उन्होने “खिसियानी बिल्लि खम्भा नोचे की तर्ज“ पर मीडियाकर्मियों को ही यह चैलेंज दे डाला कि अगर आपको आता है तो आप ही गा लिजिए तब उपस्थित मीडियाकर्मियों मे एक पत्राकार ने उठकर पूरा राष्टगान सुनाया।