www.khabarexpress.com |
| 06 September 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
बीकानेर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रमिला ने कहा है कि मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार व बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार है। मीडियाकर्मी अपनी कलम के माध्यम से मां के दूध की उपयोगिता के लिए जन जागृति के लिए प्रयास करें। गृह विज्ञान महाविद्यालय की प्रोफेसर श्रीमती ममता सिंह ने कहा कि पुरानी ललकारों में ‘मां का दूध पिया है तो यह कार्य कर के देख‘ आज भी प्रचलित है। मां का दूध पीने वाले बच्चे अधिक स्वस्थ होते हैं । नोखा के सी.डी.पी.ओ. नोखा मदन शर्मा ने कहा कि बच्चे को छह माह तक मां दूध पिलाए जाने के लिए संविधान में मौलिक अधिकार के रूप में शामिल किया जाना चाहिए। कोलायत केसी.डी.पी.ओ. राम प्रसाद हर्ष, सी.डी.पी.ओ. लूणकरनसर व कार्यवाहक उप निदेशक संतोष तंवर आदि ने स्तनपान के महत्व को उजागर किया। अध्यक्षता जैन कन्या कॉलेज की प्राचार्य डा. प्रभा भार्गव की। इस अवसर पर केयर के तपन कुमार ने वीडियो फिल्म के माध्यम से स्तनपान का महत्व बताया।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Govind Meghwal and Devi Singh Bhati inspecting First Aid Medical Centre & Ambedkar Hostel after inau Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?