www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Dos Base Payroll Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
12 October 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Navratra |
Free News on your website


असंगठित कामगारों के कल्याणार्थ पेंशन योजना प्रारंभ
7 Aug 2008

राजस्थान विश्वकर्मा गैर संगठित कामगार पेंशन योजना के बारे मे परिचर्चा की कई गई और बताया गया की राजस्थान राज्य देश के प्रथम राज्य है, जिसने राज्य के असंगठित कामगारों के व्यापाक कल्याण हेतु पेंशन योजना प्रारंभ


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

महत्वपूर्ण योजना पर व्यापक चर्चा हेतु आज श्रम विभाग बीकानेर एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संयुक्त रूप से व्यापार मंडल कार्यालय में श्रम विभाग के कार्यवाहक संयुक्त श्रम आयुक्त रघुवीर सिंह पूनियां की अध्यक्षता में हुई। जिसमे राजस्थान विश्वकर्मा गैर संगठित कामगार पेंशन योजना  के बारे मे परिचर्चा की कई गई और बताया गया की राजस्थान राज्य देश के प्रथम राज्य है, जिसने राज्य के असंगठित कामगारों के व्यापाक कल्याण हेतु पेंशन योजना प्रारंभ की है।

इस परिचर्चा में प्रारंभ में योजना के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए श्रम निरीक्षक कमल रंगा ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के असंगठित क्षेत्र के निम्न आयवर्ग के कामगारों को बुढापे में पेंशन का लाभ पहुचांना है। परिचर्चा को आगे बढाते हुए इस योजना को क्रियान्वन करने वाली एजेन्सी इंनवेस्ट इंडिया माइक्रो पेंशन सर्विसेज के प्रतिनिधि डॉ. कविम भटनागर ने विस्तृत  रूप से योजना के बारे में उपस्थित विभिन्न नियोजकगणों एवं संस्था / संगठन पदाधिकारियों के समक्ष रखा।

डॉ. भटनागर ने बताया कि इस योजना में 20 व्यवसाय के कामगार कवर होगे जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होगी। इस अनुपम योजना में 1000 रुपये के बदले सरकार भी 1000 रुपये अपनी ओर से देगी एवं इस संयुक्त राशि पर ८ प्रतिशत ब्याज भी कामगार को मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण परिचर्चा में इन लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई  राजेश गोयल अध्यक्ष एवं प्रदीप गुप्ता सचिव खारा ग्रोथ सेन्टर उद्योग संघ टी.के. हर्ष, राजकुमार पचीसिया सचिव बीकानेर दाल मिल एसो., के.के. मेहता अध्यक्ष जैन मार्केट व्यापार मंडल, घेवरचन्द मुसरफ अध्यक्ष बीकानेर पापड भुजिया मैन्यू. फै. एसो. जगदीश सोलंकी अध्यक्ष, धर्मन्द्र स्वामी सचिव बीकानेर वांच ट्रेड एसो., धर्मचन्द सेठिया अध्यक्ष बीकानेर जिला गा्रमोद्योग संघ, मोहन लाल राठी सचिव बीकानेर परचुन व्यापार समिति, मनफूल राम भादू, आदि। इन पदाधिकारियों ने योजना संबंधित अनेक सकारात्मक एवं व्यवहारिक प्रश्न उठाये जिनका डॉ. भटनागर ने समाधान करते हुए जवाब दिए।

परिचर्चा में व्यापार मंडल के महामंत्री दिलीप कुमार पारिख ने कहा कि नियोजक हमेशा श्रमिकों के कल्याण में सहयोग करते रहे है, इसी क्रम में लोग इस महत्वपूर्ण कल्याण योजना में भी सहयोग करेंगे। पारीख ने कहा कि इस अभियान हेतु सामाजिक चेतना की जरूरत है। हम तो इस योजना के क्रियान्वय में ऐसा प्रयास करेंगे कि आम कामगारों की सुविधा हेतु फार्म आदि भरवाने का केम्प मंडल कार्यालय में आयोजित होगा।

श्रम विभाग के रघुवीर सिंह पूनियां ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वन तो माइको पेंशन एवं उनकी सहयोगी संस्था करेगी। हमारा विभाग नोडल विभाग की भूमिका निभायेगा। इस योजना के प्रचार प्रसार आदि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्य सम्पदित करेगी।

इसी परिचर्चा में सेवा संस्था की अर्चना ने योजना के स्थानिय स्तर पर क्रियान्वय की बात कहीं एवं प्रतिमाह आयोजित होने वाले केम्प की बारे में भी बताया।

परिचर्चा के अंत में घवर चन्द मुसरफ ने सभी का आभार व्यक्त किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Team of bhojpuri film Prem ka Rog Bahil on music launching

Kumar Sahil and Sneha Ullal


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com