हत्या के दो आरोपी पकडे गए
7 Aug
2009
बीकानेर। जिले में विगत पखवाडे देशनोक कस्बे की रोही में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स पर हुए प्राणघाती हमले के बाद उसकी मौत हो जाने के मामले में नामजद दो अभियुक्तों गणेशदान और कुबेरदान को आज सुबह देशनोक थाना पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देकर धर दबोचा। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद के चलते गणेशदान और कुबेरदान वगैरह ने मुन्नादान नामक अपने रिश्तेदार पर सरियों से हमला कर दिया था। हमले में घायल मुन्नादास को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीते मंगलवार को दौराने इलाज उसकी मौत हो गई।
|