कनिष्ठ लिपिक राजकीय सेवा से पृथक
7 Sep
2007
हनुमानगढ, ७ सितम्बर। जिले की पल्लू उप तहसील में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक श्री पोकरमल को कार्यालय समय में शराब पीकर आने, अपने अधिकारी व स्टाफ के साथ गाली गलौच करने तथा राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के गम्भीर कृत्यों के कारण जिला कलेक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने एक आदेश जारी कर राजकीय सेवा से पृथक कर दिया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि उक्त कार्मिक के विरूद्ध जाँच, बयानों तथा मेडिकल रिपोर्ट में गम्भीर प्रकृति के इन आरोपों के प्रमाणित पाये जाने के कारण राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम १९५८ के नियम १४ के तहत राजकीय सेवा से पृथक किए जाने के दण्ड से दण्डित किया गया है।
|