बीकानेर, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डा.विनोद बिहाणी ने शनिवार को अस्पताल के रूम नम्बर 6में ऑस्टियोपोरोसिस लैब का उद्घाटन किया। अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डा.आर.जी.गुप्ता तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ डा.अजय कपूर ने ऑस्टियोपोसिस लैब के बारे में अधीक्षक बिहाणी को विस्तार से जानकारी दी। डॉ.बिहाणी एवं डॉ. कालीचरण माथुर ने बीएमडी मशीन (बोन डेन्सीटोमीटरी टेस्ट) पर अपनी जांच करवाई। डा.कपूर ने बताया कि हड्डियों मे कमजोरी की जांच के लिए यह मशीन मील का पत्थर साबित हो रही है। अब शहर के लोगों को हड्डियों की कमजोरी की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पडेगा। माह के पहले और चौथे शनिवार को आम आदमी इस रोग की निःशुल्क जांच करवा सकेगा।
डा. कपूर ने बताया कि आस्टियोपोरोसिस यानी छिदि्रत हड्डियों का एक रोग है। इसमें हड्डियों का द्रव्यमान घट जाता है तथा फ्रेक्चर होने की आशंका बढ जाती है। रीढ की हड्डी,कलाई की हड्डी व कूल्हों में फे्रक्चर जल्दी होता है। विटामिन डी की कमी से यह रोग बढ जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस से महिला एवं पुरूष दोनों ही प्रभावित होते है। उन्होंने बताया कि बीकानेर में अस्थि रोग पीडत दस में से चार लोग ऑस्टियोपोरोसिस रोग (खामोश महामारी) से ग्रस्ति है। इस बीमारी की जांच मशीन से होती है और आज मशीन के स्थापित हो जाने से इस ‘खामोश महामारी‘ के रोगी की निःशुल्क जांच होने से अस्थि रोग के कई उपचार हो सकेगे।