KhbarExpresswww.khabarexpress.com Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


फ्यूजित्सु इंडिया लिमिटेड व टाटा इलेक्सी को नेशनल सिस्टम इंटीग्रेशन का हुआ गठबंधन
7 Sep 2008

कंपनी का मकसद ग्राहकों की मदद करने के साथ साथ आईटी में निवेश के लिये बिजनिस वेल्यू का पता लगाना


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


फ्यूजित्सु इंडिया लिमिटेड विश्व में ग्राहकों पर आधारित सूचना प्रोघौगिकी और संचार साधनों के प्रदाता के तौर पर माने जाते हैं, तो वहीं टाटा इलेक्सी लिमिटेड भारत में प्रसिद्ध टाटा ग्रुप का ही एक हिस्सा है।

इस गठबंधन के साथ टाटा इलेक्सी फ्यूजित्सु इंडिया लिमिटेड की सारी उत्पाद श्रृंखला की बाजार में जिम्मेदारी संभालेगी, जिसमें सर्वर बिजनिस, वर्कस्टेशन, स्टोरेज भी शामिल हैं।

टाटा इलेक्सी सम्पूर्ण भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए हुए है। इसकी यही उपस्थिति फ्यूजित्सु को भारत में एक बडा बाजार उपलब्ध करवाएगी। दोनों कंपनियों के बीच हुए इस समझौते के तहत दोनों ही कंपनियों का उद्धेश्य एक दूसरे की मदद करना होगा। ऐसी सूरत में जबकि भारत में घरेलू बाजार में लगातार वृद्धि हो रही है टाटा इलेक्सी फ्यूजित्सु के व्यापार को भारत की विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों तक पहुंचाएगी।

टाटा इलेक्सी की शक्ति ग्राहक और बिजनिस की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। यह कंपनी विभिन्न रूपों में अपने ग्राहकों के लिये उपलब्ध है। टाटा ग्रुप ऑटोमोटिव, ऐयरोस्पेस, इंटरप्राईजिज, इलैक्ट्रानिक उत्पाद, मनोंरजंन, मीडिया, स्टोरेज, डिफेंस, आईटी, आईटीईएस, टेलकम, शिक्षा के साथ साथ कई दूसरे रूपों में भी ग्राहकों तक उपलब्ध है। टाटा इलेक्सी विश्व में मौजूद कई दूसरी कंपनियों को डिजाइन से संबधित समाधान मुहैया करवाती है।

इस गठबंधन के तहत यह दोनों ही कंपनियां निजी क्षेत्र में होने वाली कई तरह की दूसरी गतिविधियों में भी भाग लेंगी। दोनों कंपनियों का मकसद एक दूसरे के ग्राहकों की मदद करना होगा। इसके अलावा यह सूचना प्रोधौगिकी के क्षेत्र में निवेश में भी मदद करेंगी। फ्यूजित्सु इंडिया लिमिटेड और टाटा इलेक्सी का लक्ष्य इस साल में अपने हर क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक समाधान प्रदान करने का है।

दोनों कंपनियों के गठबंधन के मौके पर फ्यूजित्सु इंडिया के आईटी व्यापार के जनरल मैनेजर श्री तोष काताओका और टाटा इलेक्सी लिमिटेड के भारत में सिस्टम इंटीग्रेशन डिविजन के प्रमुख और जनरल मैनेजर श्री एमएम प्रसाद मौजूद थे। गठबंधन के मौके पर फ्यूजित्सु के श्री तोष काताओका ने कहा कि यह दोनों ही कंपनियों के लिये एक बेहतर मौका है। उन्होंने कहा कि जहंा टाटा इलेक्सी के पास में किसी भी स्थिति से निपटने के लिये समाधान प्रदान करने की क्षमता है वहीं फ्यूजित्सु इंडिया बेहतर तकनीक के जनक के रूप में जानी जाती है। काताओका ने उम्मीद जताई कि उन्हें पूरा विश्वाश है कि दोनों कंपनियां मिलकर एक सकारात्मक व्यवसायिक बढोतरी और ग्राहक की संतुष्टि की तरफ एक मिसाल पेश करेंगी।

इस मौके पर मौजूद टाटा इलेक्सी लिमिटेड के भारत में सिस्टम इंटीग्रेशन डिविजन के जनरल मैनेजर श्री एमएम प्रसाद ने कहा कि हम इंजिनियरिंग और तकनीक के क्षेत्र में माहिर फ्युजित्सु इंडिया से जुडकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह विश्व में एक ऐसा ब्रांड है जिसको तकनीक के जनक के तौर पर जाना जाता है। फ्युजित्सु इंडिया के साथ जुडकर हमें पूरा विश्वाश है कि हम अपने समाधान प्रदान करने की क्षमता को और अधिक बढा सकेंगे। श्री प्रसाद ने बताया कि इस गठबंधन का दोनों कंपनियों के उत्पाद और सेवाओं पर भी अनुकूल असर  पडेगा। इसके अलावा ग्राहकों के लिये भी यह एक अच्छी बात होगी कि हम अब सहयोगी पार्टनर के चलते ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी अपने ग्राहकों तक समाधान प्रदान कर सकेंगे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Fujitsu Tata Elexi System Integrition

Pelagian Dictionary

इंडिया
लिमिटेड
टाटा
इलेक्सी
नेशनल
सिस्टम
इंटीग्रेशन
हुआ
गठबंधन


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Om Shanti Om


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares