न्याय कर्मी को ही न्याय नहीं
7 Sep
2009
न्यायालय परिसर के समक्ष शुरू की भूख हडताल
बीकानेर, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा प्रताडित किए जाने से व्यथित सिविल न्यायालय खाजूवाला के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अविनाश आचार्य न्यायालय परिसर के समक्ष भूख हडताल पर बैठ गए। आचार्य ने आरोप लगाया कि न्यायाधिपति पी.के. माथुर द्वारा उन्हें तंग व परेशान किया जा रहा है। वे व्यक्तिशः रूप से उनसे दुर्भाव रखकर कार्य कर रहे है। आचार्य ने रोष जताया कि उनके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी सूचनाओं को भी समय अवधि बीत जाने के बाद भी नहीं दिया गया जबकि नियमानुसार 30 दिन के भीतर मांगी गयी सूचनाओं को किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि न्यायाधिपति अपने पद का दुरूपयोग करते हुए न सिर्फ विद्युत विभाग व न्याय विभाग को भी चूना लगा रहे है बल्कि राज्य सरकारों के आदेशों की धज्जियां भी उडा रहे है। आचार्य ने मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन भेजकर समूचे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
|