बीकानेर, इंस्टीट्यूट ऑफ फण्डामेंटल स्टडीज एण्ड रिसर्च एवं रविदास ग्रामोद्योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मनाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत वैद्य मघाराम कॉलोनी, बीकानेर स्थित महिला स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रविदास ग्रामोद्योग संस्थान के सचिव महबूब अली ने बताया कि बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि उनका लालन पालन समुचित ढंग से हो। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 माह की कम आयु के बालक बालिकाओं को मां का ही दूध पिलाया जाना चाहिए। क्योंकि यह उसके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है तथा 7वें माह से बच्चे को ऊपरी आहार देना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी रिछपाल दान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि रोजाना भोजन में अन्न के साथ दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दूध आदि का सेवन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में राजीव शुक्ला, सलमा आदि ने भी पोषण संबंधी अन्य जानकारियां प्रदान की।
An all-in-one document management software for home and businesses. It allows you to capture, scan, store, index, organize, retrieve and search for all your scanned papers, image and computer documents with ease.