KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


अंतिम छोर के किसानों को पहले पानी मिले-संभागीय आयुक्त, भरतपुर
7 Nov 2007

श्री आर्य ने मंगलवार को करौली के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पांचना जल वितरण समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सिंचाई से भी ज्यादा जरूरी पेयजल है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर, ७ नवम्बर। भरतपुर के संभागीय आयुक्त श्री निरंजन आर्य ने कहा कि नहर के अंतिम छोर के किसान को पहले पानी मिलना चाहिए।
श्री आर्य ने मंगलवार को करौली के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पांचना जल वितरण समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सिंचाई से भी ज्यादा जरूरी पेयजल है। इस संबंध में उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पांचना कमाण्ड एरिया के तालाबों को भरने के लिए आवश्यक पानी का आकलन कर तीन दिन में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए जिससे क्षेत्र के मवेशी एवं लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अक्सर अंतिम छोर के किसान पानी के लिए तरसते रह जाते हैं जबकि पानी पर सभी का समान अधिकार है। नहर खोलने से पहले क्षेत्र के लोग की समितियां बनाकर उनको जिम्मेदारियां दी जाएंगी इसके लिए जिला प्रशासन शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होंने कानून व्यवस्था को विचारणीय बिन्दुओं में शामिल करते हुए सभी को अपने उत्तरदायित्व निभाने के लिए तत्पर रहने की बात कही। नहरों की सफाई सुनिश्चित होने, पेयजल की पुख्ता व्यवस्था एवं जल वितरण समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने पर दीपावली के बाद नहरों म पानी छोडने की बात कही।
बैठक में विधायक गंगापुर सिटी श्री दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने कमाण्ड क्षेत्र के किसानों को पानी देने की मांग रखते हुए हर क्षेत्र में पेयजल की कमी की गंभीरता से भी अवगत कराया। उन्होंने लोगों से समन्वय रखते हुए प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना के लिए अपील की। इस दौरान बैठक में उपस्थित कमाण्ड क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने एक मत से पानी खोलने का आग्रह किया।
जिला कलेक्टर सवाईमाधोपुर श्री देवाशीष पृष्टि ने गंगापुर उपखण्ड में कम वर्षा होने के हालातों से अवगत कराया और जल वितरण में अवरोध खडे नहीं करने के लिए किसानों से अपील की। जिला कलेक्टर करौली श्री नवीन जैन ने कहा कि शांति व्यवस्था में सहयोग करना सबका दायित्व बनता है और यह सबके लिए हितकर है।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक करौली श्री जी.एन. पुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर श्री जोस मोहन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री रतनसिंह लाम्बा, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन श्री ए.बी. माथुर, अधिशाषी अभियंता सिंचाई करौली एवं सवाईमाधोपुर, पंचायत समिति करौली की प्रधान श्रीमती केशन्ती मीणा सहित पांचना कमाण्ड क्षेत्र के किसान प्रतिनिधि मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

छोर
किसानों
पहले
पानी
मिले-संभागीय
आयुक्त
भरतपुर


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



No Smoking


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares