डूंगरपुर ७ नवंबर/जिले के प्रभारी सचिव श्री राजेन्द्र भाणावत बुधवार प्रातः दो दिवसीय यात्र पर डूंगरपुर पहुंचे। उन्होंने जिले में विभिन्न स्थानों का दौरा कर चिकित्सा, शिक्षा और प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
भाणावत ने अपराह्न स्थानीय जिला कलेक्ट्रेट जिला कलक्टर नीरज के. पवन से जिले में विभागीय गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों में जानकारी ली। कलक्टर पवन ने वागड महोत्सव आयोजन के संबंध में प्रभारी सचिव को विस्तार से जानकारी दी और कहा कि महोत्सव को पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करते हुए रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कलक्टर पवन ने कलेक्ट्रेट में लागू किए गए नवाचारों के बारे में भी जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने संपूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर का अवलोकन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए लागू ड्रेस कोड, म्यूजक, ई-वॉच व एड्रेस सिस्टम को भी देखकर सराहना की। उन्हने जिला कलेक्टर कक्ष में क्लोज सर्किट टीवी के माध्यम से रखे जाने वाले कंट्रोल तथा एड्रेस सिस्टम से संबोधन की प्रक्रिया को भी देखकर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिला परिषद भवन के पुनरूद्धार को भी देखा और भावी योजना के बारे में मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।
देर सायं उन्होंने सामान्य चिकित्सालय का भी दौरा किया और विभिन्न वार्डों का दौरा कर चिकित्सा सेवाओं व अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। पीएमओ डॉ. जेहरा अब्बार ने चिकित्सालय व्यवस्थाओं व परिसर में किए जा रहे नवनिर्माण के साथ ही एमआरएस द्वारा संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोर के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर जनजाति परियोजना अधिकारी टीआर जोशी, उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, एसीईओ बीएल राव व तहसीलदार जसराम मीणा भी मौजूद थे।