बुधवार, 7 नवंबर 07 -धनतेरस पूजा
7 Nov
2007
हिन्दू पचांग के अनुसार यह तिथि कार्तिक कृष्ण-त्रयोदशी को आती है।
सुबह 06:49 से 09:30
पूर्वान्ह 11:00 से 12:15
अपरान्ह 03:10 से 06:02
शाम 07:35 से 11:29
7 नवंबर, 2007 को धनतेरस है। हिन्दू पचांग के अनुसार यह तिथि कार्तिक कृष्ण-त्रयोदशी को आती है। इस दिन यमराज (मृत्यु के देवता) का पूजन किया जाता है। साथ ही लक्ष्मी (तिजोरी) का भी पूजन किया जाता है।
प्रदोषकाल तक व्रत रखकर, प्रदोषकाल प्रारंभ होने के पश्चात तेल का दीपक जलाकर विधिवत यथाशक्ति (पंचोपचार अथवा षोडशोपचार द्वारा) दीपक-पूजन करके, घर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर उस दीपक को रखा जाता है। दीपक रखते समय यह प्रार्थना की जाती है कि 'हे यम देवता! आपके वर-प्रसाद से हमें पूर्ण आयुष्य की प्राप्ति हो।' (प्रयास यह रहना चाहिए कि यह दीपक संपूर्ण रात्रि जलता रहे)
इसी दिन घर में कीमती आभूषण व नकद द्रव्य रखे जाने वाले खजाने (तिजोरी) का भी पूजन किया जाता है। नवीन आभूषण, बर्तन इत्यादि उपयोगी वस्तुएँ भी खरीदी जाती हैं। इसके अलावा आरोग्य प्रदाता भगवान धन्वंतरि का भी पूजन किया जाता है।
|