बीकानेर संभाग स्तर पर राजस्थान हाईकोर्ट की मग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के आहान समय से चल रहे आंदोलन ने आज उग्र रूप ले लिया है। आंदोलनकारी अधिवक्तताओं ने अपनी पूर्व घोषण के अनुसार चक्काजाम के तहत आज उदरामसर बाईपास रोड पर आज दो घण्टे तक रास्ता जाम रखा जिसके कारण बाईपास से चारो तरफ से गुजरने वाले मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई इसी दौरान आंदोलनकारी अधिवक्ताओं को समझाइस के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सशस्त्र पुलिस का जाब्ता मौके पर पहले से तैनात था। रास्ता जाम करने के बाद आंदोलनकारी अधिवक्ताओं ने मोके पर राज्य सरकार व हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन किया। इसी दौरान अधिवक्ताओं के साथ कई अन्य संगठनो के प्रतिनिधी और कार्यकर्ता भी शमिल थे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने कहा कि अधिवक्ता विगत ८३ दिनों से शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे है। मगर प्रदेश सरकार हमारी मांग को नजर अंदाज कर रही है जिसके कारण अब मजबूर होकर हमें अपने आंदोलन को तेज करना पडा है उन्होने कहा कि आंदोलन के तहत चक्काजाम आगे भी लगातार जारी रहेगा उन्होने बताया कि आंदोलन की आगामी रणनीति पूरी तरह तैयार है। मगर इस रणनीति का खुलासा नही किया जायेगा आज तीन घण्टे तक रास्ता जाम किये जाने का कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। इसके अलावा यहॉ कोर्ट परिसर में चल रहा धरना व क्रमिक अनशन आज भी लगातार जारी रहा।
HDDlife is a real-time hard drive monitoring utility with alerts, malfunction protection and data loss prevention functions. This hard drive inspector is a proactive hard drive failure detection system which manages all of your hard drive risks.