कॉग्रेस से शर्मा व बीजेपी से जोशी को टिकट !
7 Nov
2009
महापौर पद के लिए सामान्य सीट बीकानेर के लिए चुनावी टिकट की गहमा गहमी मे कॉग्रेस से भवानीशंकर शर्मा व बीजेपी से गोकुल जोशी को टिकट
बीकानेर, सर्दी की आहट के साथ ही महापौर उम्मीदवारी के लिए दिनों दिन गर्म होती जा रही बीकानेर की महापौर सीट के लिए कॉग्रेस से भवानीशंकर शर्मा व बीजेपी से गोकुल जोशी की उम्मीदवारी को लगभग तय माना जा रहा है।
विश्वत सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉग्रेस आलकमान ने वरिष्ठ कॉग्रेसी नेता भवानीशंकर शर्मा को पार्टी टिकट निश्चित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने शर्मा को टिकट देने के साथ ही डा बीडी कल्ला के साथ शहर कॉग्रेस अध्यक्ष जर्नादन कल्ला को फोन पर सुचित करने के साथ ही चुनावी तैयारीयां शुरू करने का कह दिया है। चर्चा यह भी है की शर्मा खुद चुनाव लडने के इच्छुक कम दिखाई देने के कारण घडसाना किसान आन्दोलन के दौरान चर्चित नेता वल्लभ कोचर को इस पद के लिए चुना जा सकता हैं।
बीजेपी से प्राप्त सुत्रों के अनुसार बीकानेर पश्चिम सीट से एमएलए गोपाल जोशी के पूर्व पार्षद पुत्र गोकुल जोशी को महापौर प्रतिनिधि तय करने की सम्भावना प्रबल बनती जा रही है। पार्टी जातीय समीकरण को ध्यान मे रखते हुए गोपाल गहलोत के ओबीसी होने के कारण सामान्य सीट के लिए खडा करना उपयुक्त नही मान रही है वहीं नन्दु महाराज को देवीसिंह भाटी का समर्थन नही मिलने की सम्भावना के चलते टिकट नही दिया जा रहा हें। ब्राह्मण बाहुल्य इस क्षेत्र से पार्टी गोकुल जोशी को महापौर पद के लिए सभी तरह की समीकरणों मे उपयुक्त मानते हुए टिकट सुनिश्चित कर रही है।
|