बीकानेर। पूर्व मंत्री एवं कोलायत विधायक देवी सिह भाटी ने कहा कि जयमलसर जगेरी लाखासर एव सूरजडा के किसानो को सिंचाई हेतू अब २४ घंटे बिजली उपलब्ध होगी जिससे टेल तक बैठे किसान को बूंद - बूंद सिंचाई पद्धति द्वारा खेती का लाभ मिलेगा।
यह विचार आज उन्होने पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट से जयमलसर वितरिका द्वारा पानी खोलते हुए कही। भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों से अब ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए २४ घंटे बिजली उपलब्ध करवाने हेतू विद्युत निगम मे राशि जमा करवाई गई है जिससे सिंचाई का क्रम बाधित नही हो। अब किसान को साढे तीन रोजा बारी के स्थान पर १२ घंटे पानी मिलेगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर अब खेतों मे २ क्युसेक पानी की डिगियाँ बनाकर बूंद - बूंद सिंचाई को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होने कहा कि अब पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। भाटी ने इस अवसर पर भाटी ने गाँव-चक आबादीयों मे कैम्प लगाए जाकर समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
भाजपा नेता राम किशन आचार्य ने विधायक ने आईजीएनपी चीफ इंजीनियर से मांग करते हुए कहा कि नहर निर्माण के दौरान किसानों की भूमि का अब तक मुआवजा नही मिला उस पर तुरन्त निर्णय होना चाहिए।
पूर्व बीजेपी सरकार के समय बनी पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट से आज पानी चालू कर दिया गया है। गहलोत सरकार के पांच वर्ष के साथ ही वर्तमान बीजेपी सरकार के ४ वर्षों से ठंडे बस्ते मे डाल दी थी। आज चालू हुई इस जयमलसर वितरिका से 14-200 किलोमीटर के क्षेत्र से 446.51 हैक्टेयर के दस चकों मे 23 क्युसेक पानी से सिंचाई होगी। जयमलसर वितरिका के गेट खोलते ही पानी चालू हो गया जिसके साथ किसानो के चेहरे पे खुशी की लहर छा गयी।