बेसिक पी जी कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता शुरू
7 Dec
2007 आयोजन सचिव श्याम नारायण रंगा ने बताया कि वाणिज्य वर्ग की प्रत्येक कक्षा में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और प्रत्येक कक्षा में प्रथम दो स्थान पर रहने वाले छात्र छात्राओं के बीच में मेघा फाईनल होगा।
बीकानेर के नयाशहर क्षेत्र में स्थित बेसिक पी जी कॉलेज में कक्षावार वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ’आर्थिक उदारीकरणः भारतीय संदर्भ में‘ विषय पर द्वितीय वर्ष वाणिज्य वर्ग में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में दस छात्रों ने हिस्सा लिया और विषय के पक्ष विपक्ष में अपने तर्क दिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले यदुनारायण पुरोहित ने आर्थिक उदारीकरण को भारतीय संदर्भ में अप्रांसगिक बताते हुए कहा कि उदारीकरण ने स्वदेशी उद्योग धंधों को नष्ट कर दिया है। पुरोहित ने कहा कि विदेशी बाजार ने उपभोक्तावाद की प्रवृत्ति को जन्म दिया है। वाद विवाद प्रतियोगिता द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से गौरीदत्त पाण्डें व रवि पुरोहित ने प्राप्त दिया। प्रतियोगिता का विषय प्रवर्तन महाविद्यालय के व्याख्याता महेश सारण ने किया। महाविद्यालय के व्याख्याता व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्याम नारायण रंगा ने बताया कि वाणिज्य वर्ग की प्रत्येक कक्षा में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और प्रत्येक कक्षा में प्रथम दो स्थान पर रहने वाले छात्र छात्राओं के बीच में मेघा फाईनल होगा। मेघा फाईनल में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को छब्बीस जनवरी को महाविद्यालय में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।