बीकानेर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 1980 व 81 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के छात्र रहे चिक्त्सिक अपनी यादें ताजा करेंगें। 22वें बैच की मीट 23 व 24 दिसम्बर को रखी गई है। मीट के संयोजक डॉ तनवीर मालावत ने बाताया की 23 दिसम्बर को आचार्या तुलसी कैसर रिसर्च सेन्टर में सुबह 11 बजे सेमिनार होगी। अगले दिन कॉलेज प्रेश्रागृह में कार्यक्रम होंगे। आयोजन सचिव डॉ अरविन्द व्यास ने बताया कि बैच मीट में अमरीका में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज का परचमा फहराने वाले चिकित्सक थी भाग ले रहे है। इसमें अमरीका में न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ कमल गोयल, मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ संजय जैन, मैक्स हॉस्पीटल दिल्ली में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल अरोडा, स्वाइन फ्लू रोकथाम के विशेष दवा बनाने में जुटी डॉ वर्षा जैन सहित अनेक रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे। बैच मीट में अनेक शहरों से भी चिकित्सक भाग ले रहे है। 22 वें बैच मीट में 104 चिकित्सकों के बीकानेर पहुंचने की संभावना है।