एकता को एक और झटका
8 Jan
2008
बालाजी टेलीफिल्म्स के सभी धारावाहिकों के कलाकार एक एक करके बगावत पर उतर आए हैं।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
लगता है बालाजी टेलीफिल्म्स के सभी धारावाहिकों के कलाकार एक एक करके बगावत पर उतर आए हैं। ताजा घटना एकता कपूर के धारावाहिक कस्तूरी की है। कस्तूरी का प्रसारण सोमवार से गुरूवार को रात 9.30 बजे स्टार प्लस पर हो रहा है। कस्तूरी के मुख्य किरदार करण पटेल को एक अन्य धारावाहिक में बड़ा काम मिल जाने की वजह से उसने भी कसौटी जिंदगी के की श्वेता की राह पकड़ ली। इसका नतीजा यह हुआ करण पटेल कस्तूरी के सेट पर आठ से दस घंटे देरी से पहुँच रहे हैं। एकता की धौंस और समझाईश का भी करण पर कोई असर नहीं हुआ। करण की लेटलतीफी से परेशान कस्तूरी के सभी कलाकारों ने शूटिंग का बहिष्कार कर दिया और एकता को एसएमएस करके अपने-अपने घर चले गए। बहिष्कार करने वालो में रुपा गांगुली, प्रिया आर्य सहित कई जूनियर कलाकार भी थे। दूसरे दिन एकता ने सेट पर पहुँचकर सभी कलाकारों को बुलाया और उनको जमकर खरी खोटी सुनाई। सभी का कहना था कि हम कब तक एक कलाकार के लिए आठ से दस घंटे बैठकर मक्खियाँ मारते रहें। लेकिन लगता है एकता टीचर की डॉट फटकार का करण पटेल पर कोई असर नहीं हुआ। क्या एकता का 'के' फेक्टर अब उल्टी चाल तो नहीं चल रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लगता है कि एकता की ज्योतिष सलाहकार सुनीता मेनन और एकता को 'के' की बजाय किसी दूसरे अक्षर में सफलता का मंत्र खोजना पड़ेगा।
|