बीकानेर, लोकसभा चुनावों के संबंध में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की होटल राज विलास मे आज एक आवश्यक बैठक में रखी गई। बैठक मे लोकसभा चुनाव के संचालन के संबंध में विचार विमर्श करते हुए पार्टी ने संगठन स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन किया है, जिसमें बीकानेर लोक सभा क्षेत्र से संबंधित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के शामिल किया गया है।
कमेटी में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला, पूर्व सांसद व जिला प्रमुख रामेश्वर लाल डूडी, मुख्य सचेतक विरेन्द्र बेनीवाल सहित जमना बारूपाल, पूर्व सांसद, मंगलाराम गोदार, विधायक, मकसूद अहमद, महापौर नगर निगम, सुषमा बारूपाल, डॉ. तनवीर मालावत, कुलदीप इन्दोरा, जन्नार्दन कल्ला, अध्यक्ष शहर कांग्रेस, लक्षमण कडवासरा, अध्यक्ष देहात कांग्रेस, भंवानी शंकर शर्मा, पूर्व खादी बोर्ड अध्यक्ष, रघुनाथ सिंह भाटी, भौमराज आर्य, तुलसीराम मूड, शिव कुमार व्यास, पीर अमीन शाह, श्रीमती सुनीता तर्ड, विजय लक्ष्मी विश्नोई, बल्लभ कोचर, साहब राम पुनियां, हरिराम मेघवाल, झंवर लाल सेठियां, पूर्णाराम चौहान, जेठाराम गोदर, बाबुलाल जैन, हुलास चंद भुतडा, भागीरथ ज्याणी, भजन लाल कामरा, महावीर चारण सदस्य होगें।
केन्द्रीय चुनाव संचालन समिति के अतिरिक्त पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर उपचुनाव संचालन सम्मतियों का गठन किया है। इन सम्मितियों के गठन की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को दी गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां विधानसभा वार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों को शामिल करके बनाई जाएगी। कॉग्रेस प्रवक्ता बिठ्ठल बिस्सा ने बताया कि चुनाव संचालन समिति में पार्टी के मुख्य संगठनों के जिलाध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। संचालन एडोकेट जगदीश शर्मा ने किया।