नई दिल्ली, ख्वाजा मोहम्मद मोईनुद्दीन चिश्ती के 796वें सालाना उर्स में देश भर से आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए राजस्थान रोडवेज द्वारा दिल्ली से अपनी नियमित बस सेवाओं के अलावा अजमेर शरीफ के लिए प्रतिदिन 30 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही दिल्ली के बुराडी व जामा मस्जिद में बनाए गए अस्थाई कैम्प सहित सराय काले खॉ और कश्मीरी गेट स्थित बस अड्डो पर जायरीनों के लिए आरक्षण व अन्य सुविधाओं के प्रबंध किए गए हैं।
राजस्थान रोडवेज के दिल्ली स्थित मुख्य प्रबंधक हरीश गोस्वामी ने बताया कि दिल्ली के बुराडी और जामा मस्जिद में स्थापित अस्थाई कैम्प सहित अन्य बस अड्डो से अजमेर शरीफ के लिए आगामी १३ जुलाई तक प्रतिदिन अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि गत 2 जुलाई से अब तक इन बस सेवाओं से लगभग 5 हजार जायरीन लाभ उठा चुके हैं। जायरीनों की सुविधाओं के जामा मस्जिद और बुराडी स्थित कैम्प अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उर्स मेला समिति और रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी जायरीनों को हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।