जी.टी.वी. के बहुचर्चित कार्यक्रम सा रे गा मा पा के टीवी कलाकार व बीकानेर निवासी राजा हसन कल गुरूवार को बीकानेर आ रहे है। राजा हसन के पिता रफीक सागर ने बताया कि राजा जोधपुर से सडक मार्ग से बीकानेर आएगा राजा अम्बेडकर सर्किल से होते हुए मॉर्डन मार्केट, केईएम रोड, जोशीवाडा, से दाऊजी मंदिर पहुँचेगा। मंदिर में दर्शन के बाद मौहल्ला चुनगरान में दरगाह पर जाएगा। वहां से मोहता चौक, बारहगुवाड, नत्थुसर गेट होते हुए शीतला गेट पर जायेगा। यहां से राजा बडा बाजार, लौहारों का मौहल्ला, सिटी कोतवाली होते हुए मौहल्ला दम्मानियों में अपने घर आएगा।
अम्बेडकर सर्किल पर राजा हसन का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, नगरपरिषद् सभापति मकसूद अहमद, उपसभापति हारून राठौड, अनवर अजमेरी, साजिद सुलेमानी, कुदरत अली चौहान करेंगे। जोशीवाडा के भूरसा जोशी ने बताया कि जोशीवाडा में राजा हसन का स्वागत किया जाएगा। बारहगुवाड में भी राजा हसन के स्वागत की तैयाररियां की जा रही है।