बीकानेर। प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी व भाजयुमो के अध्यक्ष अशोक लाहोटी का भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ किया। स्वागत करने वालों में भाजपा पश्चिम के विधायक डॉ.गोपाल जोशी, खाजूवाला विधायक डा. विश्वनाथ, पूर्व विधायक नंदलाल व्यास, शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद थे। चतुर्वेदी व लाहोटी का स्वर्णकार भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत की। पार्टी के सम्मेलन में स्थानीय कई दिग्गज नेताओं का उपस्थित नहीं होना एक चर्चा का विषय रहा। साथ ही चतुर्वेदी ने कहा कि राज्यपाल कांग्रेस के प्रतिनिधि बन चुके हैं जबकि राज्यपाल पद की गरिमा को देखते हुए कार्य करना चाहिए।
बीकानेर में प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अरूण चतुर्वेदी ने स्वर्णकार भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि राज्यपाल भवन कांग्रेस का कार्यालय बन चुका है तथा राज्यपाल महोदय कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं साथ उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र राज्यपाल की गरिमा बनाये रखने के लिए राज्यपाल को तुरंत हटा देना चाहिए जिससे लोकतंत्र की गरिमा कायम रह सके। गुर्जर आंदोलन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विवेकपूर्ण तरीके से कार्य किया तथा इस विधेयक को सदन में पेश कर राज्यपाल को प्रस्तुत किया लेकिन राज्यपाल महोदय ने बिल पर हस्ताक्षर नहीं किए, जब प्रदेश कांग्रेस की सरकार काबिल हुई तब सरकार ने राज्यपाल महोदय को यह प्रस्ताव भेजा उन्होंने बिल में हस्ताक्षर कर दिये यह रवैया राज्यपाल का पक्षपात पूर्ण कहा जा सकता है।
चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के शासन में राज्य अग्रणी सात राज्यों की श्रेणी में आ चुका था। लेकिन कांग्रेस शासन के अल्प शासन में राज्य की स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती। प्रदेश में बिजली, पानी की किल्लत का सामना आमजन को करना पड रहा है इसके चलते पशुधन, फसलें तथा कृषक बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है उसके बाद भी अकाल ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं कर रही है। जबकि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने के प्रस्ताव थे लेकिन वे धरे के धरे रह गए। जबकि जो रोजगार दिये हैं वे भाजपा शासन के दौरान स्वीकृत थे। चतुर्वेदी ने मुख्य समस्यों को उजागर करते हुए कहा कि प्रदेश को अकाल ग्रस्त घोषित करने, अकाल राहत कार्य शुरू करने, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, पेट्रोल, डीजल की दर घटाई जाए व वैट की दरों में कमी की जाए। कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व वित आयोग अध्यक्ष मानिकचंद सुराणा, सत्यप्रकाश आचार्य, नंदलाल व्यास, युधिष्ठिर सिंह भाटी, नंदकिशोर सोलंकी आदि अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।