बीकानेर। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के बीकानेर आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के लिए पार्टी स्तर पर गिने चुने नेताओं को ही सूचित किया गया था। पार्टी का मान रखते हुए भाजपा के कई समर्पित नेता बगैर अधिकृत सूचना ही न सिर्फ स्वागत समारोह में पहुंचे बल्कि पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शिरकत की। इन नेताओं का कहना था कि शहर भाजपा इकाई की ओर से उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रमों में आगमन की अधिकृत सूचना नहीं दी गयी। प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी के आज बीकानेर आगमन पर उनका स्वागत सत्कार करने के लिए भीड जुटाने में स्थानीय भाजपा नेताओं का खासा पसीना बहाना पडा मगर इसके बावूजद भी खास भीड नहीं जुट पायी। गौरतलब रहे कि बीकानेर भाजपा अभी गुटबंदी का शिकार है और पार्टी के ज्यादातर स्थानीय नेता इन दिनों ‘एकला चालो रेञ के सिद्धांत पर चल रहे है वहीं पार्टी के जनाधार वाले ज्यादातर नेताओं ने भी इन दिनों संगठन से दूरिया बना रखी है। ऐसी परिस्थितियों में आज यहां भाजपा के जिन नेताओं को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत सत्कार के लिए भीड जुटाने का जिम्मा सौंपा गया था वह भीड जुटाने में पूरी तरह नाकाम रहे। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के बीकानेर आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के लिए पार्टी स्तर पर गिने चुने नेताओं को ही सूचित किया गया था। पार्टी का मान रखते हुए भाजपा के कई समर्पित नेता बगैर अधिकृत सूचना ही न सिर्फ स्वागत समारोह में पहुंचे बल्कि पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शिरकत की। इन नेताओं का कहना था कि शहर भाजपा इकाई की ओर से उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रमों में आगमन की अधिकृत सूचना नहीं दी गयी।