दो दिवसीय दृष्टिपर्व
8 Aug
2009
बीकानेर। समवेत संस्थान का दो दिवसीय दृष्टि पर्व-चतुर्थ 15 व 16 अगस्त को संस्था में आयोजित होगा यह दृष्टिपर्व डॉ. राजानंद भटनागर के नाटकों पर आधारित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नंदकिशोर आचार्य व शिवबाडी के अधिष्ठाता संवित सोमगिरीजी महाराज होंगे। इस संबंध में संस्थान के सचिव श्रीलाल जोशी ने बताया कि डॉ. भटनागर के नाटकों पर डॉ. देवेन्द्रराज, डॉ. मदनमोहन माथुर, मधु आचार्य आशावादी व दयानंद शर्मा पत्रवाचन करेंगे। इस मौके पर डॉ. भटनागर के नाटक का मंचन अविनाश व्यास के निर्देशन में होगा।
|