बीकानेर,८ सितम्बर। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर आलोक गुप्ता ने कहा कि हमारे जिले में साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है और साक्षरता की दर भी बढी है, परन्तु हमें और अधिक काम करने की जरूरत है। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य के लिए गावं-ढाणी में कार्यरत प्ररेको, स्वयं सेवको एवं साक्षरता कर्मियों को साधुवाद दिया,जिनकी बदोलत ही जिले को ‘सत्येन मैत्रैय‘ पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि निरक्षरता उन्मुलन से ही देश व समाज का विकास संभव है। अब नव साक्षरों को रोजगार से जोडने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्य किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उन्हने जिले के साक्षरता कर्मियों को बधाई दी।
समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के अध्यक्ष श्रीगोपाल अग्रवाल ने आव्हान् किया कि जिले में शतप्रतिशत साक्षरता के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक निरक्षर को पढाना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी शहर विकसित तभी माना जाता है,जब वहां के सभी लोग शिक्षित हो। उन्होंने निरक्षरता उन्मुलन में महिला साक्षरता पर बल देते हुए कहा कि महिला जब पढ लेगी तो पूरा परिवार एवं समाज शिक्षित हो सकेगा।
प्रारम्भ में जिला साक्षरता समिति के सचिव राधे श्याम शर्मा नेकहा कि जिले में ९ से ३५ आयुवर्ग के ३३२११ निरक्षरो को साक्षर करने के लिए जोरदार कार्य हुआ और इन नवसाक्षर बनाकर सतत् शिक्षा केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया है। साथ ही इन्हें स्वरोजगार का प्रशिक्षण भी दिया गया है। महारानी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती आशा तिवाडी ने भी विचार व्यक्त किये। अतिथियों ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले सरपंचों, उदयरामसर के हेमन्त यादव, बरसिंहसर के सरपंच रूधाराम जाट, सींथल सरपंच नत्थ राम, लखासर सरपंच श्रीमती रिसाल कंवर, गजसुखदेसर सरपंच भंवर लाल, जामसर सरपंच रफीक शाह, गडियाला सरपंच रामेश्वर लाल को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरक सोहन राम सारस्वत, सुश्री मीनाक्षी, धन्नाराम, शैलेन्द्र, ताराचंद, तोलाराम, श्रीमती संतोष राजपुरोहित व मंजु पंचारिया का भी सम्मान किया गया। पोस्टर, आशु भाषण, रंगोली, मेहन्दी एवं लोकगीत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वत्सला भारद्वाज ने हिचकी लोक गीत, चिरमी व पंजाबी नृत्य पेश किया। रेणु चौधरी, दिव्या एवं बब्ली ने युगल नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महारानी स्कूल, महिला जागृति परिषद, महारानी कॉलेज एवं लेडिएल्गिन स्कूल की छात्राओं एवं शहरी क्षेत्र के नवसाक्षरो ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुत किये। सहायक परियोजना अधिकारी साक्षरता राजेन्द्र जोशी ने आभार व्यक्त किया तथा संजय पुरोहित व भारती गोस्वामी ने संचालन किया।