KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


राजस्थान की पहली लिग्नाईट खान का उद्घाटन
8 Sep 2008

बीकानेर के बरसिंहसर में आज यूपीए की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गाँधी ने राजस्थान की पहली लिग्नाईट खान का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्रीमति गाँधी ने एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र का भी उद्घाटन किया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर के बरसिंहसर में आज यूपीए की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गाँधी ने राजस्थान की पहली लिग्नाईट खान का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्रीमति गाँधी ने एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है। सोनिया ने कहा कि किसानों की सुविधाओं के लिए केन्द्र सरकार ने पैंसठ करोड रूपये का कर्ज माफ किया है और इससे चार करोड किसानों के परिवारों को फायदा पहचेगा। श्रीमति गाँधी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने महिलाओं, बच्चों व किसानों के विकास के लिए भरसक प्रयास किया है। महिलाओं को संसद में तैंतीस प्रतिशत आरक्षण के लिए सरकार ने बिल पेश किया तथा आंगनबाडी केन्द्र के साथिनों का मानदेय भी बढाया है। सोनिया गाँधी ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को एक एक कर गिनाया। श्रीमति गाँधी ने राजस्थान के किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ का किसान मेहनती व राष्ट्र के विकास में योगदान देने वाला रहा है। सोनिया गाँधी ने कहा कि बरसिंहसर का यह लिग्नाईट प्रोजेक्ट भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीराजीव गाँधी का सपना था और आज इसे पूरा करते हुए आपार हर्ष हो रहा है। श्रीमति गाँधी ने बताया कि इससे पश्चिमी राजस्थान के इस ईलाके में बिजली की आपार पैदावार होगी तथा बीकानेर सहित प्रदेश के बारह जिलों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
Once again the well know Hello of Sonia Gandhi to all समारोह की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री संतोष बागडोदिया ने कहा कि वर्तमान में बरसिंहसर में ढाई सौ मेघावाट की क्षमता का उत्पादन किया जाएगा लेकिन आने वाले समय में इसकी क्षमता को एक हजार मेघावाट कर दिया जाएगा और ढाई सो मेघावाट के तीन और संयंत्र यहाँ लगाए जाएंगे। बागडोदिया ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम में आठ हजार करोड का अतिरिक्त खर्च आएगा और करीब दस हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। बागडोदिया ने यह भी आश्वासन दिया कि बीकानेर के स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी और इसीलिए यहाँ पर व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र की नींव रखी गयी है। इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व अध्यक्ष बी डी कल्ला, राजस्थान के काँग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक, राजस्थान के चुनाव प्रभारी वीरेन्द्र चौधरी, बीकानेर के जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी सहित संभाग के समस्त काँग्रेस के नेता, विधायक, सांसद उपस्थित थे ।

झलकियाँ
- मंच पर सोनिया गाँधी सहित नौ नेताओं को स्थान दिया गया था।
- सोनिया गाँधी की उपस्थित में बीकानेर संभाग के किसी भी नेता को बोलने का मौका नहीं मिला।
- शीशराम ओला ने अपना भाषण थोडा लम्बा खींच दिया तो राजस्थान के प्रभारी मुकुल वासनिक ने उन्हें टोका
  जो ओला को रास नहीं आया और ने कहा कि मैं वसे भी कम बोलता ह और मौका मिला है तो बोलगा।
- नेवयली लिग्नाईट परियोजना के प्रोग्राम में पूरे पांडाल में पंखे तो सैंकडों की संख्या में लगाए गए थे लेकिन
  चल एक भी नहीं रहा था, जो उपस्थित जनसमुदाय को काफी अखर रहा था।
- सभास्थल पर लोगों के पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी इस कारण आमजन को काफी परेशानी का
  सामना करना पडा ।
- मीटिंग की समाप्ति के बाद ट्रेफिक भयंकर रूप से अनियंत्रित रहा। उपस्थित पुलिस प्रशासन इसे नियंत्रित करने
  में पूरी तरह से नाकाम नजर आ रहा था। हालात यह थे कि वाहन दो दो घंटे तक जाम में फँसे रहे।
- राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए उपस्थित जनसमुदाय ने जमकर नारेबाजी की लेकिन उनकी आवाज सोनिया
  गाँधी तक पहचाने की जहमत किसी भी नेता ने नहीं उठाई।
- काँग्रेस की महिला नेताओं को यह मलाल था कि वे अपनी राष्ट्रीय अध्यक्षा से नहीं मिल पाई
- केन्द्रीय कोयला मन्त्री सन्तोष बागरोदियां के नेत्तृत्व मे डॉ बीडी कल्ला, रामेश्वर डूडी, मकसूद अहमद, भोमराज आर्य, वीरेन्द्र बेनीवाल आदी स्थानीय नेताओं द्वारा की स्टेज, पाण्डाल की अच्छी तैयारीयॉ का जहॉ अच्छा श्रेय मिल रहा था वहीं ये नेता भीड जुटाने मे भी कामयाब रहे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Neyveli lignite Sonia Gandhi B D Kalla

Pelagian Dictionary

पहली
लिग्नाईट
खान
उद्घाटन


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Siva THE BOSS


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares