श्रीगंगानगर। डेरा सच्चा सौदा द्वारा संचालित शाह सतनाम जी गर्ल्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने बास्केटबाल प्रतियोगिता के अंडर 19 वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। प्रशिक्षिका सुश्री रामपाल इन्सां ने बताया कि गंगानगर के श्रीगुरूनानक खालसा बालिका सीनियर सैकेंडरी माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर हुए बास्केटवाल के राज्य स्तरीय खेल मुकावले में श्री गुरू हरिकृष्ण पब्लिक सीनियर सैंकेडरी स्कूल श्रीगंगानगर को 40-21 से हराकर शाह सतनाम जी गर्ल्ज सी.सै. स्कूल विजेता बना। उन्हने बताया कि बास्केटवाल के ही अंढर 17 वर्ग मुकावले में विद्यालय की टीम श्री गुरू हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल 11 पीएस को 20-0 से हराकर तीसरे स्थान पर रही।
सपना राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
श्रीगंगानगर। शाह सतनाम जी गर्ल्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा सपना भांभू का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन किया गया है। प्रशिक्षका सुश्री रामपाल इन्सां ने बताया कि सपना भांभू पुत्री सुरेन्द्र भांभू आगामी दिनों में राज्य स्तर पर जैसलमेर में लगने वाले प्रशिक्षिण शिविर में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि सपना भांभू के खेल की बदौलत ही विद्यालय की टीम विजेता बन सकी है। कु. भांभू ने अपने चयन को संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की दया मेहर व पावन प्रेरणा व प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण बताया।