बीकानेर, 8 सितम्बर। भारत संचार निगम लिमिटेड, बीकानेर के महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय में कार्यरत मुख्य लेखाधिकारी एवं आंतरिक वित्त सलाहकार पीआर लील का विशिष्ट संचार सेवा पदक के लिए परिमंडल स्तर पर चयन किया गया है। उनको यह पदक उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत उन्हें इक्कीस हजार रूपये
नकद राशि एवं 50 ग्राम चांदी का मैडल दिया जायेगा। यह पुरस्कार उनको दिनांक दस अक्टूबर को जयपुर स्थित बिडला ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान प्रदान किया जायेगा।
लील ने बीकानेर जिले में दिनांक अट्ठारह जुलाई को मुख्य लेखाधिकारी एवं आंतरिक वित्त सलाहकार के पद पर कार्यभार संभाला है तथा इससे पूर्व वे श्रीगंगानगर स्थित महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय में पदस्थापित थे।
उनके कार्यकाल में श्रीगंगानगर जिला राजस्व वसूली तथा अन्य कार्यों में सम्पूर्ण राजस्थान में श्रेष्ठ स्थान पर रहा।