एसएफआई ने केन्द्रीय विधि मंत्री का पूतला फूंका
8 Sep
2009
जिला कलक्ट्री पर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बीकानेर, छात्र विरोधी नीतियां लागू करने के विरोध में एसएफआई से जुडे बीजेएस रामपुरिया महाविद्यालय के छात्रों ने केन्द्रीय विधि मंत्री का पूतला फूंका।
छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। एसएफआई के जिला सह सचिव विप्लव व्यास के अनुसार केन्द्र व राज्य सरकार छात्र हितों की अनदेखी कर रही है, जिससे छात्रों में आक्रोश है।
एसएफआई की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन से छात्रों व आमजन की समस्याओं से अवगत करवाया गया है। व्यास के अनुसार उनकी प्रमुख मांगों में छात्र संघ के चुनाव शीघ्र करवाने, शिक्षा का निजीकरण बंद करने, महंगाई पर नियंत्रण करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ करने जैसी मांगें शामिल है।
एसएफआई ने अपने ज्ञापन में सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि छात्र हितों को देखते हुए शीघ्र ही उनकी मांगों के नहीं माना गया तो निश्चित रूप से प्रदेश के छात्र आंदोलन की राह पकडेंगे।
ज्ञापन देने गये प्रतिनिधि मंडल में विप्लव व्यास के साथ अजितसिंह, ओमप्रकाश, प्रेमसिंह, संजय, पूर्णाराम आदि छात्र शामिल थे।
|