खाजूवाला रहा बंद, मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
8 Oct
2006
खाजूवाला में बाजार दिनभर बंद रहे, राजीव चौराहे पर पुतला दहन को लेकर तनाव
खाजूवाला में आज हजारों किसानों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फका। पानी की मांग को लेकर आज खाजूवाला में बंद रखा गया था। इस दौरान खाजूवाला मंडी पूरी तरह से बंद रही। व्यापारियों ने बंद को खुल कर समर्थन किया। किसानों व व्यापारियों ने आज खाजूवाला मंडी में राजीव चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का कार्यक्रम रखा था लेकिन प्रशासन ने इस स्थान पर पुतला जलाने से मना कर दिया। इसे लेकर एक बार तो तनाव का माहौल बना लेकिन बाद में स्थान परिवर्तन कर खाजूवाला में चौराहे पर पुतला दहन कर दिया गया। पुतला दहन में हजारों किसानों ने भाग लिया। गौरतलब है कि खाजूवाला में किसानों का महापडाव जारी है। किसानों ने आज घोषणा कि है कि यह महापडाव अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। किसानों की मांग है कि पुलिस लाठीचार्ज में मरे चंदूराम के परिवार को जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता व अजमेर समझौता लागू नहीं हो जाता तब तक महापडाव रहेगा।
|